Gold-Silver Price Today: सोने-चांदी के भाव में गिरावट जारी, खरीदारी करने का बेहतरीन मौका, जानें आज का ताजा रेट

Gold-Silver Price Today: एक ग्राम 22K सोने की कीमत ₹5,450 थी जबकि 24K सोने की कीमत ₹5,945 प्रति ग्राम थी. कई राज्यों में सोने की कीमत में 250 रुपये तक की गिरावट दर्ज की गयी है.

Gold-Silver Price Today: सोने और चांदी की कीमतों में लगातार गिरावट जारी है. ऐसे में खरीदारी करने वालों के लिए ये सबसे बेहतरीन मौका है. गुरुवार को सोने की कीमतों में 25 रुपये की गिरावट आई है. Goodreturns वेबसाइट के मुताबिक, एक ग्राम 22K सोने की कीमत ₹5,450 थी जबकि 24K सोने की कीमत ₹5,945 प्रति ग्राम थी. कई राज्यों में सोने की कीमत में 250 रुपये तक की गिरावट दर्ज की गयी है. आज झारखंड की राजधानी रांची में 22 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोने की कीमत 56,100 रुपए व 24 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोने का भाव 58,910 रुपए होगा. जबकि, चांदी प्रति किलो 77,000 रुपए के भाव से बेची जाएगी. वहीं, बिहार की राजधानी पटना में सोने के भाव में 100 रुपये की कटौती हुई है. 10 ग्राम सोने की कीमत 60,300 रुपये होगी. वहीं, चांदी की कीमत में 500 रुपये की कटौती हुई है. आज एक किलो चांदी की कीमत 72,200 रुपये होगी. बता दें कि 24K सोने को शुद्ध सोना कहा जाता है क्योंकि इसकी शुद्धता 99.9 प्रतिशत होती है. जबकि, 22K सोने में तांबा और जस्ता जैसी अन्य धातुओं के अंश होता है.

प्रमुख भारतीय शहरों के लिए सोने की कीमते

शहर 22k सोना (Rs/10 GMS) 24K सोना(Rs/10 GMS)

दिल्ली 54,650 59,600

मुंबई 54,500 59,450

कोलकाता 54,500 59,450

चेन्नई 54,800 59,780

बेंगलुरू 54,500 59,450

चांदी की कीमत

चांदी की कीमतों में भी गुरुवार को बड़ी कटौती हुई है. गुडरिटर्न्स वेबसाइट के मुताबिक, चांदी की कीमतें 74.20 रुपये प्रति ग्राम पर अपरिवर्तित रहीं. दिल्ली, मुंबई और कोलकाता में 10 ग्राम चांदी की कीमत 742 रुपये रही. चेन्नई और बेंगलुरु में चांदी की कीमतें क्रमश: ₹770 और ₹730 प्रति 10 ग्राम रहीं.

कमजोर हाजिर मांग से सोना वायदा कीमतों में गिरावट

कमजोर हाजिर मांग के बीच सटोरियों ने अपने सौदों के आकार को घटाया जिससे वायदा कारोबार में बुधवार को सोने की कीमत 122 रुपये की गिरावट के साथ 58,310 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गयी. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अक्टूबर माह में आपूर्ति वाले अनुबंध का भाव 122 रुपये यानी 0.21 प्रतिशत की गिरावट के साथ 58,310 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया. इसमें 3,824 लॉट का कारोबार हुआ. बाजार विश्लेषकों ने कहा कि कारोबारियों द्वारा अपने सौदों की कटान करने से सोना वायदा कीमतों में गिरावट आई. वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना 0.24 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,915.20 डॉलर प्रति औंस रह गया.

Also Read: Petrol-Diesel Price: बिहार में सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल, राजस्थान में बढ़ गए दाम, जानें क्या है आपके शहर में रेट

कैसे पहचानें सोने की शुद्धता

सोने की शुद्धता का पता कैरेट के आधार पर लगाया जा सकता है. सरकार के द्वारा सोने की शुद्धता नापने के लिए BIS हॉलमार्क शुरू किया गया है. इसमें ज्यादा कैरेट का अर्थ है, ज्यादा शुद्ध सोना. सोने को 24K, 22K और 18K कैरेट में बांटा गया है. सबसे शुद्ध 24K सोना माना जाता है. इसमें किसी तरह की कोई मिलावट नहीं होती है. 22K सोने में दो भाग चांदी, जस्ता, निकल जैसी धातुएं होती हैं, बाकी भाग सोना होता है. ज्यादातर गहनों का निर्माण 22k गोल्ड में ही किया जाता है. वहीं, 18K सोने में 75 फीसदी हिस्सा सोना होता है. बाकी का 25 प्रतिशत हिस्सा दूसरी धातुओं का होता है.

Also Read: PM Kisan Yojana की 15वीं किस्त से पहले घट सकती है लाभार्थियों की संख्या, जानें क्या है कारण

सोने की शुद्धता कैसे जांचे

सोने की शुद्धता की जांच करने के लिए सोने के ज्वेलरी पर कराट मान दिखाता है, जो उसके पुरितत्व को दर्शाता है. 24 कैरट सोना पूरी तरह से शुद्ध है. कम कराट के सोने में अन्य धातुओं का मिश्रण हो सकता है. साथ ही, सोने की प्रतिस्थानकता मान दर्शक (Specific Gravity Tester) का उपयोग करके किया जा सकता है. यह उपकरण सोने के वजन और आपके द्वारा प्रदान किए गए वजन के बीच का अनुपात मापता है, जिससे आप पुरितत्व की जांच कर सकते हैं. अधिकांश देशों में, सोने की जेवलरी पर एक स्टैम्प होता है जिससे आप उसके कैरेट और पुरितत्व की जांच कर सकते हैं. इसके साथ ही, आप विशेष सोने की परीक्षण की किट खरीद सकते हैं, जिसमें रहित-सोने की पहचान के लिए विभिन्न परीक्षण उपकरण शामिल होते हैं. यदि आप सोने की शुद्धता में संदेह करते हैं, तो आप किसी स्थानीय सोने के निगम या प्रमाणित जेवलर से सलाह ले सकते हैं.

Also Read: Life Certificate: पेंशनरों को जीवन प्रमाण पत्र देने अब नहीं जाना पड़ेगा बैंक,केंद्र सरकार ने दिया ये बड़ा आदेश

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >