Gautam Adani News: टाटा को पीछे छोड़कर अडानी ग्रुप बना सबसे बड़ा मूल्यवान समूह, जानें कितनी बढ़ी कमाई

गौतम अडानी (Gautam Adani) के नेतृत्व वाली अडानी समूह की फर्मों का कुल बाजार पूंजीकरण 22 लाख करोड़ रुपये से अधिक है, वहीं टाटा ग्रुप का मार्केट कैप 20 लाख करोड़. वहीं, मुकेश अंबानी की 9 कंपनियों का समूह 17 लाख करोड़ रुपये से अधिक के बाजार पूंजीकरण के साथ तीसरे स्थान पर रहा.

Adani Group Overtakes Tatas: अडानी ग्रुप (Adani Group) ने कारोबार की दौड़ में टाटा ग्रुप (Tata group) को पीछे छोड़ दिया है. गौतम अडानी (Gautam Adani) के नेतृत्व वाली अडानी समूह की फर्मों का कुल बाजार पूंजीकरण 22 लाख करोड़ रुपये से अधिक है, वहीं टाटा ग्रुप का मार्केट कैप 20 लाख करोड़. बता दें कि शुक्रवार के बंद के आधार पर अडानी ग्रुप के सभी बीएसई सूचीबद्ध शेयरों (BSE Listed Shares) का बाजार मूल्यांकन, हाल ही में अधिग्रहित अंबुजा सीमेंट (Ambuja Cement) और एसीसी लिमिटेड (ACC Cement) सहित कुल नौ फर्मों का बाजार मूल्यांकन, एक बाजार के साथ सूचीबद्ध टाटा समूह की 27 फर्मों से ज्यादा, 22 लाख करोड़ से अधिक था. वहीं, मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) की 9 कंपनियों का समूह 17 लाख करोड़ रुपये से अधिक के बाजार पूंजीकरण के साथ तीसरे स्थान पर रहा.

गौतम अडानी दूसरे सबसे अमीर शख्स

अमेरिकी डॉलर के संदर्भ में बात करें, तो अडानी समूह का मार्केट कैप 264.9 बिलियन था, जो टाटा (263.6 बिलियन डॉलर) और आरआईएल समूह (219.1 बिलियन डॉलर) से काफी आगे था. फोर्ब्स की अरबपतियों की सूची के अनुसार, गौतम अडानी और परिवार 155.1 अरब डॉलर की संयुक्त संपत्ति के साथ दुनिया में तीसरे सबसे अमीर थे. शुक्रवार को इसमें 4.8 अरब डॉलर की वृद्धि हुई और वे दूसरे स्थान पर पहुंच गए. दूसरी ओर, रिलायंस इंडस्ट्रीज के मुखिया मुकेश अंबानी की कुल संपत्ति 91.9 बिलियन डॉलर है. अंबानी अरबपतियों के सूचकांक में आठवें स्थान पर काबिज हैं.

Also Read: Gautam Adani बने दुनिया के दूसरे सबसे अमीर शख्स, Elon Musk से बस इतना पीछे
1988 में की कारोबार की शुरुआत

अडानी ग्रुप का कारोबार नेचुरल गैस, ट्रेडिंग, पावर जेनरेशन, रियल एस्टेट, सीमेंट और फाइनेंशियल सर्विसेज तक फैला है. गौतम अडानी ने 1988 में अडानी एक्सपोर्ट्स के नाम से अडानी एंटरप्राइजेज की शुरुआत की थी. उन्होंने बिजनेस की शुरुआत कमोडिटीज ट्रेडिंग से की थी. जल्द ही उन्होंने एक्सपोर्ट-इंपोर्ट के लिए मुंद्रा पोर्ट की स्थापना की. पिछले दो दशकों में ग्रुप ने कई बिजनेस में कदम रखे. कंपनी ने ग्रीनफील्ड प्रोजेक्ट्स एक्विजिशंस और जॉइंट वेंचर्स के जरिये अपना कारोबार दूर-दूर तक फैलाया. ग्रुप ने थर्मल और रिन्यूएबल पावर जेनरेशन प्रोजेक्ट्स स्थापित किये. कई बंदरगाहों का अधिग्रहण किया. देशभर में पावर ट्रांसमिशन लाइंस का जाल बिछाया और हाल ही में देश की दो सबसे बड़ी सीमेंट कंपनियों का अधिग्रहण किया है.

Also Read: Gautam Adani Donation: अपने 60वें जन्मदिन पर अडानी ने दान किये ‘60000 करोड़’ , यहां खर्च होंगे पैसे

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >