रईसी में गौतम अडानी से कम नहीं है उनके भाई विनोद शांतिलाल अडानी, सबसे अमीर NRI, जानिए कितनी है नेटवर्थ

विनोद शांतिलाल अडानी का कारोबार एनर्जी और इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़ा है. वो दुबई में रहते हैं. हुरुन की विनोद शांतिलाल अडानी की संपत्ति में बीते पांच सालों में 9.5 गुना का इजाफा हुआ है. अभी उनकी नेटवर्थ में 36,969 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है.

Vinod Shantilal Adani: अडानी समूह के चेयरमैन गौतम अडानी देश के पहले और दुनिया के दूसरे सबसे अमीर शख्स बन गये है. आईआईएफएल हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2022 के मुताबिक, गौतम अडानी की हर दिन 16 सौ करोड़ रुपये से ज्यादा कमाते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं गौतम अडानी के एनआरआई भाई विनोद शांतिलाल अडानी के बारे में, आज हम आपको बता रहे हैं उनकी नेटवर्थ और बिजनेस से जुड़े कई खास बात.

सबसे अमीर अप्रवासी भारतीय: गौतम अडानी देश के सबसे अमीर शख्स है. वहीं, गौतम अडानी के भाई विनोद शांतिलाल अडानी भी अप्रवासी भारतीय में सबसे अमीर शख्स हैं. हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2022 के मुताबिक विनोद शांतिलाल अडानी सबसे अमीर एनआरआई (Non-Resident Indian) हैं. हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2022 में यह बात भी कही गई है बीते 5 साल में विनोद शांतिलाल अडानी की दौलत साढ़े 9 गुना तक बढ़ी है.

एनर्जी और इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़ा कारोबार: विनोद शांतिलाल अडानी का कारोबार एनर्जी और इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़ा है. वो दुबई में रहते हैं. हुरुन की विनोद शांतिलाल अडानी की संपत्ति में बीते पांच सालों में 9.5 गुना का इजाफा हुआ है. अभी उनकी नेटवर्थ में 36,969 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है. शांतिलाल अडानी सबसे अमीर भारतीय एनआरआई बन गये हैं.  

भारत के टॉप 10 अमीरों में हैं शुमार: बता दें, गौतम अडानी के भाई विनोद शांतिलाल अडानी फिलहाल दुबई में रह रहे हैं. विनोद शांतिलाल अडानी सबसे अमीर एनआरआई तो हैं ही. वो भारत के टॉप 10 अमीरों में भी छठे स्थान पर कायम हैं. अगर दोनों भाईयों की संपत्ति को मिला दी जाये तो दोनों की संपत्ति टॉप 10 अमीरों की संपत्ति की 40 फीसदी के बराबर हो जाएदी. 

Also Read: Bank holidays 2022: अक्टूबर में 21 दिन बंद रहेंगे बैंक, इसी महीने निपटा लें जरूरी काम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >