Gautam Adani बने दुनिया के दूसरे सबसे अमीर शख्स, Elon Musk से बस इतना पीछे

फोर्ब्स रियल टाइम बिलियनेयर इंडेक्स (Forbes Real Time Billionaires List) में गौतम अडानी दुनिया के दूसरे सबसे बड़े रईस (World Second Richest Person) बन गए हैं. उन्होंने फ्रांस के उद्योगपति Bernard Arnault को पीछे छोड़कर यह मुकाम हासिल कर लिया है.

Gautam Adani: गौतम अडानी (Gautam Adani) दुनिया के दूसरे सबसे अमीर शख्स बन चुके हैं. फोर्ब्स रियल टाइम बिलियनेयर इंडेक्स (Forbes Real Time Billionaires List) में गौतम अडानी दुनिया के दूसरे सबसे बड़े रईस (World Second Richest Person) बन गए हैं. अब दुनिया के टॉप-10 अरबपतियों की लिस्ट में एलन मस्क के बाद अब गौतम अडानी ही हैं. उन्होंने फ्रांस के उद्योगपति Bernard Arnault को पीछे छोड़कर यह मुकाम हासिल कर लिया है.

फ्रांस के उद्योगपति Bernard Arnault को पीछे छोड़ दिया

अडानी ग्रुप (Adani Group) के चेयरमैन गौतम अडानी (Gautam Adani) इस साल जब से एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति बने हैं, तब से वह हर दिन नयी ऊंचाइयां छू रहे हैं. उन्होंने अब एक और उपलब्धि अपने नाम कर ली है. फोर्ब्स की रियल टाइम बिलियनेयर्स लिस्ट में गौतम अडानी शुक्रवार को कुछ समय के लिए दूसरे स्थान पर आ गए. उन्होंने फ्रांस के उद्योगपति Bernard Arnault को पीछे छोड़ दिया था. एक समय पर उनकी कुल संपत्ति 155.5 बिलियन डॉलर तक पहुंच गई थी, लेकिन थोड़ी देर बाद ही वह फिर तीसरे नंबर पर आ गए.

Also Read: Gautam Adani Donation: अपने 60वें जन्मदिन पर अडानी ने दान किये ‘60000 करोड़’ , यहां खर्च होंगे पैसे
गौतम अडानी की संपत्ति आज सबसे ज्यादा बढ़ी

आज यानी 16 सितंबर 2022 को गौतम अडानी की संपत्ति सबसे ज्यादा बढ़ी है. आज उनकी संपत्ति कुल 4.9 अरब डॉलर बढ़ी है. वहीं एलन मस्क की कुल संपत्ति 789 मिलियन डॉलर बढ़ी है. वहीं फ्रांस के कारोबारी Bernard Arnault की संपत्ति में आज 3.1 बिलियन डॉलर की कमी देखी गई. इसके अलावा, अमेजन के संस्थापक जेफ बेजोस (Jeff Bezos), माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स (Bill Gates) की संपत्ति में भी 1 बिलियन डॉलर की गिरावट दर्ज की गई है. अडानी की संपत्ति फिलहाल 155.2 बिलियन डॉलर पर है. वहीं टेस्ला (Tesla) और स्पेस एक्स (Space X) के मालिक एलन मस्क (Elon Musk) अब भी नंबर वन स्थान पर काबिज हैं. उनकी संपत्ति 273.5 बिलियन डॉलर है.

Also Read: Gautam Adani की कंपनी भी बनाएगी ड्राेन, जनरल एरोनॉटिक्स की खरीदी 50% हिस्सेदारी, जानें खास बातें

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >