क्लीन एनर्जी में GAIL की बड़ी छलांग, बायोएनर्जी सेक्टर में खरीदी 49% हिस्सेदारी

GAIL India Investment: गेल इंडिया ने बायोगैस सेक्टर में 13 करोड़ रुपये का निवेश किया है. इस साझेदारी से कर्नाटक और महाराष्ट्र जैसे राज्यों में हजारों नई नौकरियां पैदा होंगी.

GAIL India Investment: देश की दिग्गज एनर्जी कंपनी गेल (GAIL) इंडिया ने क्लीन एनर्जी की दुनिया में एक बड़ा कदम उठाया है. गेल ने लीफिनिटी बायोएनर्जी (Leafiniti Bioenergy) में 49% हिस्सेदारी खरीदने के लिए 13 करोड़ रुपये के निवेश का ऐलान किया है. इस साझेदारी के जरिए गेल अब कर्नाटक, महाराष्ट्र और ओडिशा जैसे राज्यों में नए बायोगैस प्लांट लगाएगी. 

यह पूरी योजना न सिर्फ पर्यावरण के लिए अच्छी है, बल्कि इससे स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए रास्ते भी खुलेंगे. 

क्या है गेल का नया मास्टर प्लान?

ANI की रिपोर्ट के अनुसार, गेल और ट्रूऑल्ट बायोएनर्जी मिलकर कंप्रेस्ड बायोगैस (CBG) के प्लांट लगाएंगे. शुरुआती दौर में 6 प्लांट लगाए जाएंगे. हर प्लांट से रोजाना 12 टन गैस निकलेगी, यानी साल भर में करीब 23,976 टन गैस का उत्पादन होगा. खास बात यह है कि गैस के साथ-साथ इन प्लांट्स से भारी मात्रा में जैविक खाद (फर्टिलाइजर) भी तैयार होगी, जो खेती के काम आएगी. 

पर्यावरण और नौकरी पर क्या असर होगा?

इस प्रोजेक्ट से नेचर को दोहरा फायदा होगा. एक तरफ सालाना 19,800 टन जीवाश्म फ्यूल (पेट्रोल-डीजल जैसे फ्यूल) की जरूरत कम होगी, तो दूसरी तरफ हानिकारक मीथेन गैस के एमिशन में 9,300 टन की कमी आएगी. रोजगार की बात करें तो इस पहल से करीब 820 से लेकर 1,225 लोगों को नई नौकरियां मिलने की उम्मीद है. 

गेल की कमाई और नेटवर्क का क्या हाल है?

हालिया रिपोर्ट के मुताबिक, वित्त वर्ष 2025-26 के पहले 9 महीनों में गेल का नेट प्रॉफिट 5,706 करोड़ रुपये रहा है. हालांकि, पिछले साल के मुकाबले यह कम दिख रहा है क्योंकि पिछले साल कंपनी को एक कानूनी निपटारे से एक्स्ट्रा इनकम हुई थी. गेल का कारोबार लगातार बढ़ रहा है और कंपनी ने 1,182 किलोमीटर लंबी मुंबई-नागपुर-झारसुगुड़ा पाइपलाइन का काम भी पूरा कर लिया है, जिससे इनका नेटवर्क अब 18,000 किलोमीटर से भी बड़ा हो गया है. 

ये भी पढ़ें: ब्रेंट क्रूड $103 के पार, एक्सपर्ट्स बोले- युद्ध न रुका तो $150 तक जाएगा कच्चा तेल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Soumya shahdeo

सौम्या शाहदेव प्रभात खबर डिजिटल में बिजनेस कंटेंट राइटर हैं. वह शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, टैक्स, सरकारी योजनाओं, बैंकिंग और रोजमर्रा की आर्थिक खबरों को सरल और सटीक भाषा में पाठकों तक पहुंचाती हैं. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो सीधे आम लोगों की जिंदगी और जेब पर असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >