ट्रंप के टैरिफ ट्रबल से एफपीआई शेयर मार्केट से कर रहे निकासी? क्या कहते हैं वीके विजय कुमार

FPI: NSDL के आंकड़ों के मुताबिक, अप्रैल महीने में 11 तारीख तक एफपीआई ने भारतीय शेयर बाजारों में कुल ₹31,988 करोड़ की बिकवाली की है. इस नई बिकवाली के बाद साल 2025 में अब तक कुल एफपीआई निकासी ₹1,61,669 करोड़ तक पहुंच गई है.

FPT: राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा लगाए गए जवाबी टैरिफ के बाद वैश्विक शेयर बाजारों में आई उथल-पुथल का असर अब भारत में विदेशी पोर्टफोलियो निवेश (FPI) पर भी दिखने लगा है. मार्च 20 से 27 के बीच भारतीय बाजार में खरीदार बने एफपीआई अब फिर से बिकवाल बन गए हैं.

NSDL के आंकड़ों के मुताबिक, अप्रैल महीने में 11 तारीख तक एफपीआई ने भारतीय शेयर बाजारों में कुल ₹31,988 करोड़ की बिकवाली की है. इस नई बिकवाली के बाद साल 2025 में अब तक कुल एफपीआई निकासी ₹1,61,669 करोड़ तक पहुंच गई है.

वैश्विक तूफान के बीच भारत में विकास की उम्मीद कायम

जियोजित फाइनेंस के मुख्य निवेश रणनीतिज्ञ डॉ वीके विजय कुमार कहना है कि एफपीआई की रणनीति को लेकर कोई स्पष्ट तस्वीर तब तक नहीं उभरेगी, जब तक यह मौजूदा वैश्विक अस्थिरता शांत नहीं होती. लेकिन मीडियम टर्म में उम्मीद की जा रही है कि एफआईआई (विदेशी संस्थागत निवेशक) एक बार फिर भारत की ओर रुख करेंगे. इसकी वजह है अमेरिका और चीन में संभावित मंदी, जो इस ट्रेड वॉर के चलते लगभग तय मानी जा रही है.

इसके उलट, भारत 2025-26 की वित्तीय वर्ष में वैश्विक विपरीत हालात के बावजूद करीब 6% की दर से विकास कर सकता है. साथ ही, इस वर्ष कंपनियों की आय में बेहतर ग्रोथ की भी संभावना जताई जा रही है. ये दोनों ही फैक्टर एफपीआई को दोबारा भारत की तरफ आकर्षित कर सकते हैं—लेकिन तब, जब बाजार में छाया यह धुंआ छंट जाएगा.

Also Read: LIC की इस धांसू स्कीम में करोड़ों का फायदा, बस 4 साल भरें प्रीमियम और पाएं 1 करोड़ तक का बेनिफिट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।

पत्रकारिता अनुभव

अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।

करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।

शिक्षा

अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >