Rupee vs Dollar: गिरते रुपये पर वित्त मंत्री सीतारमण ने कहा- दूसरों की तुलना में हमारी मुद्रा मजबूत

डॉलर के मुकाबले रुपये की कीमत के रिकॉर्ड स्तर पर गिर जाने के बाद भारतीय मुद्रा की स्थिति को लेकर जताई जा रही चिंताओं के बीच सीतारमण ने कहा कि- भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) और वित्त मंत्रालय रुपये की स्थिति पर लगातार नजर बनाये रखा है.

Rupee vs Dollar: बीते कुछ समय से रुपया गिरावट दर्शा रहा है. इस बीच वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) ने कहा कि दुनिया की अन्य मुद्राओं से अगर तुलना की जाए तो रुपया डॉलर के मुकाबले कहीं अधिक मजबूती से खड़ा रहा है. निर्मला सीतारमण ने आगे कहा कि- भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) और वित्त मंत्रालय रुपये की स्थिति पर लगातार नजर बनाये रखा है.

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि दुनिया की अन्य मुद्राओं की तुलना में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले कहीं अधिक मजबूती से खड़ा रहा है. डॉलर के मुकाबले रुपये की कीमत के रिकॉर्ड स्तर पर गिर जाने के बाद भारतीय मुद्रा की स्थिति को लेकर जताई जा रही चिंताओं के बीच सीतारमण ने कहा कि भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) और वित्त मंत्रालय रुपये की स्थिति पर लगातार करीबी नजर रखे हुए हैं.

सीतारमण ने यहां संवाददाताओं के साथ बातचीत में कहा- अगर मुद्राओं के उतार-चढ़ाव की मौजूदा स्थिति में किसी एक मुद्रा ने अपनी स्थिति को काफी हद तक बनाए रखा है तो यह भारतीय रुपया ही है. हमने काफी अच्छी तरह इस स्थिति का सामना किया है. अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया शुक्रवार को 81 रुपये के करीब पहुंच गया. पिछले कुछ महीनों में रुपये की कीमत में लगातार गिरावट आई है. (इनपुट : भाषा)

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >