FD Rate: Canara Bank ने घटाईं FD ब्याज दरें, जानिए नई दरें और कितनी हुई कटौती

FD Rate: बैंक की वेबसाइट के अनुसार, अब सामान्य ग्राहकों को एफडी पर 4% से लेकर 7.25% तक और वरिष्ठ नागरिकों को 4% से 7.75% तक का ब्याज मिलेगा.

FD Rate: Canara Bank ने 10 अप्रैल 2025 से कुछ चुनिंदा अवधि की फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) पर ब्याज दरों में कटौती की है. यह बदलाव 3 करोड़ रुपये से कम की जमा राशि पर लागू होगा. बैंक की वेबसाइट के अनुसार, अब सामान्य ग्राहकों को एफडी पर 4% से लेकर 7.25% तक और वरिष्ठ नागरिकों को 4% से 7.75% तक का ब्याज मिलेगा.

नई FD ब्याज दरें, सामान्य ग्राहकों के लिए

एफडी की अवधिब्याज दर (सामान्य नागरिक)नोट्स
7 से 45 दिन4.00%
46 से 90 दिन5.25%
91 से 179 दिन5.50%
180 से 269 दिन6.15%पहले 6.25%, 10 बीपीएस की कटौती
270 दिन से कम एक साल6.25%
एक साल (12 महीने)6.85%
444 दिन7.25%
1 साल से 2 साल6.85%
2 साल से 3 साल7.15%15 बीपीएस की कटौती
3 साल से 5 साल7.20%20 बीपीएस की कटौती
5 साल से 10 साल6.70%

वरिष्ठ नागरिकों के लिए नई ब्याज दरें

Canara Bank अब वरिष्ठ नागरिकों को 7 दिन से लेकर 10 साल तक की एफडी पर 4% से लेकर 7.75% तक का ब्याज दे रहा है. टैक्स सेवर एफडी पर भी 7% का रिटर्न मिल रहा है.

FD की अवधि के अनुसार ब्याज दरें (सामान्य और वरिष्ठ नागरिक)

अवधिसामान्य ग्राहकवरिष्ठ नागरिक
7 – 14 दिन3.50%4.00%
15 – 29 दिन3.75%4.25%
30 – 90 दिन4.25%4.75%
91 – 180 दिन4.75%5.25%
6 महीने – 9 महीने6.00%6.50%
9 महीने – 12 महीने6.00%6.50%
12 महीने 1 दिन – 18 महीने8.30%8.80%
18 महीने – 24 महीने8.30%8.80%
24 महीने 1 दिन – 36 महीने7.50%8.00%
36 महीने 1 दिन – 60 महीने6.50%7.00%
60 महीने 1 दिन – 120 महीने6.25%6.75%
टैक्स सेवर एफडी (5 साल)6.50%7.00%

निवेश से पहले यह जरूर जानें

अगर आप एफडी में निवेश की योजना बना रहे हैं तो नई दरों को ध्यान में रखते हुए ही फैसला लें. वरिष्ठ नागरिकों के लिए अब भी एफडी एक सुरक्षित और बेहतर विकल्प बना हुआ है.

Also Read: 93 रन की ‘भड़ास’, राहुल ने बेंगलुरु में दिखाई अपनी असली ताकत, नेटवर्थ सुनकर चौंक जाओगे

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।

पत्रकारिता अनुभव

अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।

करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।

शिक्षा

अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >