Entertainment Budget 2023: बजट में एंटरटेनमेंट को नजरअंदाज करने पर यूजर्स ने कही ये बात
Copied link
Entertainment Budget 2023 LIVE: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बस कुछ ही देर में केंद्रीय बजट 2023 संसद में पेश करेंगी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह संसद पहुंच चुके हैं. निर्मला सीतारमण सुबह 11 बजे संसद में Union Budget 2023 पेश करेंगी. इस बजट से बॉलीवुड को क्या उम्मीदें हैं. क्या टिकट के दाम कम होंगे, या फिर फिल्म सिटी के लिए अलग से कुछ होगा. मनोरंजन जगत में कई चीजों की जरूरत पड़ती है. ऐसे में इस बजट से बॉलीवुड कलाकारों को काफी आस है.
10:03 PM. 1 Feb 2310:03 PM. 1 Feb
टैक्स भरने वाले लोगों पर बन रहे मजेदार मीम्स
10:03 PM. 1 Feb 2310:03 PM. 1 Feb
तमिलनाडु सरकार द्वारा मनोरंजन कर घटाकर 8% किया गया
आज बजट पेश किया गया. जिसमें हर क्षेत्र की चीजों को ध्यान में रखा गया. महिलाओं के हक के लिए कई नई योजना की बीत की गई. वहीं टैक्स स्लैब में भी कई बदलाव हुए. हालांकि एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री को लेकर कई भी नया नहीं कहा गया. जिसके बाद ट्विटर पर यूजर्स के बीच गुस्सा है. उनका कहना है कि हमलोग के मूवीज टिकट और ओटीटी सब्सक्रिप्शन पर भी बात होनी चाहिए थी. हालांकि इसी ओर अब तमिलनाडु सरकार द्वारा मनोरंजन कर घटाकर 8% किया गया.
10:03 PM. 1 Feb 2310:03 PM. 1 Feb
बजट में एंटरटेनमेंट भी आता है
7:16 PM. 1 Feb 237:16 PM. 1 Feb
एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री को गंभीरता से नहीं लिया
अशोक पंडित ने कहा, “बजट में जिस तरह से अन्य उद्योगों के बारे में बात की गई है, चाहे वह कपड़ा उद्योग हो, चाहे वह साबुन उद्योग हो या स्वास्थ्य उद्योग. जिस तरह से अन्य उद्योगों की पहचान, चर्चा, बहस और उन उद्योगों के लाभों के बारे में सोचा गया है. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री को आज तक किसी भी सरकार ने उस तरह का महत्व या गंभीरता नहीं दी है. हम चर्चा करते रहे हैं, हम संपर्क करते रहे हैं लेकिन दुर्भाग्य से वह गंभीरता, जहां तक हमारी इंडस्ट्री की बात है, इस देश की राजनीति में नहीं है.”
7:16 PM. 1 Feb 237:16 PM. 1 Feb
बजट से हर साल उम्मीद होती है
अशोक पंडित ने आगे कहा, “मनोरंजन उद्योग जिसमें सिनेमा, टेलीविजन, ओटीटी और राज्य के शो शामिल हैं, हमेशा उम्मीद करते हैं कि जब भी बजट की घोषणा होने वाली होती है, यह साल दर साल होता है. लेकिन दुर्भाग्य से, हमारे मनोरंजन उद्योग को सरकार द्वारा हमेशा उपेक्षित किया गया है.”
7:16 PM. 1 Feb 237:16 PM. 1 Feb
अशोक पंडित ने कही ये बात
फिल्म निर्माता एशोक पंडित ने मनोरंजन उद्योग की अपेक्षाओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इसे “हमेशा नजरअंदाज किया गया है.” एएनआई से बात करते हुए पंडित ने कहा कि, आज तक किसी भी सरकार ने मनोरंजन उद्योग को गंभीरता से नहीं लिया है और इसे दूसरे उद्योगों के समान महत्व नहीं दिया गया है.
7:16 PM. 1 Feb 237:16 PM. 1 Feb
GST दर कम होने से मिलेगा फायदा
फिल्म प्रोड्यूसर्स का संगठन इंडियन मोशन पिक्चर्स प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन (इम्पा) पहले ही वित्त मंत्रालय को फिल्म उद्योग के लिए GST हटाने की या रेट कम करने की मांग उठा चुका है. फिलहाल 100 रुपये से ज्यादा की टिकट पर 18% और 100 रुपये से कम टिकट पर 12% GST लगता है. इससे आम दर्शकों को कम पैसे भुगतान करने होंगे और दर्शक सिनेमाघर तक पहुंचेंगे. प्रोड्यसर्स को भी एग्जीबिटर्स से ज्यादा हिस्सा मिलेगा, जिससे इंडस्ट्री को फायदा मिल सकता है.
5:09 PM. 1 Feb 235:09 PM. 1 Feb
उत्पादन लागत पर लगनेवाले टैक्स
उत्पादन लागत के बारे में बात करते हुए गिरीश जौहर ने कहा कि उस पर लगने वाले टैक्स को रेगुलेट किया जाना चाहिए क्योंकि किसी भी प्रोजेक्ट को बनाने में खर्च काफी अधिक होता है.
5:09 PM. 1 Feb 235:09 PM. 1 Feb
एंटरटेनमेंट टैक्स को कम करे तो फायदा होगा
मूवी टिकट और अन्य सामानों पर उच्च मनोरंजन टैक्स को विनियमित करने के बारे में पूछे जाने पर गिरीश जौहर ने टाइम्स नाउ से खास बातचीत में कहा कि, “टिकटों पर एंटरटेनमेंट टैक्स एक बड़ा विषय है. अगर केंद्र सरकार हमें करों से छूट देती है, तो यह निश्चित रूप से बिरादरी को बढ़ने में मदद कर सकती है. आखिरकार, भारत दुनिया में मनोरंजन कर की सबसे ऊंची दरों में से एक है. उन्हें दरों को कम करना चाहिए. जहां तक सुविधा शुल्क का सवाल है, उन्होंने उस पर भी कर लगाया है.
5:09 PM. 1 Feb 235:09 PM. 1 Feb
मध्यम वर्ग और गरीबों के लिए होगा बजट
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा बजट पेश किए जाने से पहले संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा, “यह सबसे अच्छा बजट होगा. यह गरीब समर्थक और मध्यम वर्ग समर्थक होगा.”
5:09 PM. 1 Feb 235:09 PM. 1 Feb
टिकट की कीमतें हर राज्य का विषय हैं
सिंगल स्क्रीन और मल्टीप्लेक्स के बीच टिकट मूल्य निर्धारण के मुद्दों को हल करने के बारे में बजट 2023 से उनकी अपेक्षाओं के बारे में पूछे जाने पर निर्माता और फिल्म व्यवसाय विशेषज्ञ ने टाइम्स नाउ से खास बातचीत में गिरीश जौहर ने कहा, ” टिकट की कीमतें हर राज्य का विषय हैं. दक्षिण में सरकार पहले से ही कीमतों को नियंत्रित कर रही है ताकि आम लोग मल्टीप्लेक्स में फिल्में देख सकें और उचित मूल्य पर सिंगल स्क्रीन में. मुझे लगता है कि टिकट की कीमतों को सरकार द्वारा विनियमित किया जाना चाहिए ताकि हर वर्ग के लोग सिनेमाघरों में फिल्में देखने के लिए टिकट खरीद सकें. शोबिज के लिए एक मिश्रित मॉड्यूल सबसे अच्छा होगा.”
5:09 PM. 1 Feb 235:09 PM. 1 Feb
फिल्म इंडस्ट्री को भी बजट से उम्मीदें
फिल्म इंडस्ट्री ने कोरोना काल में भारी नुकसान का सामना करना पड़ा है. आर्थिक नुकसानों की भरपाई करना मुश्किल है. ऐसे में बॉलीवुड को उम्मीद है कि इस बजट में इंडस्ट्री को अधिक मजबूत बनाने की ओर कुछ कदम उठाये जायें.
3:28 PM. 1 Feb 233:28 PM. 1 Feb
सोनम कपूर की स्टनिंग तसवीरें
https://www.instagram.com/p/CoE5ExMqv_E
3:04 PM. 1 Feb 233:04 PM. 1 Feb
अमृता अरोड़ा बर्थडे पार्टी
करीना कपूर ने अपनी बीएफएफ अमृता अरोड़ा के लिए अपने घर पर एक शानदार पार्टी रखी. इस पार्टी में पंजाबी गायक-रैपर एपी ढिल्लों भी शामिल हुए. इसमें करीना ने एक काले रंग का टैंक टॉप पहने दिखी. जबकि मलाइका स्टाइलिश अंदाज में दिखी. इस पार्टी में अर्जुन कपूर, करिश्मा कपूर, फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर, रितेश सिधवानी अपनी पत्नी डॉली सिधवानी के साथ नजर आए.
काफी समय से ये बात सोशल मीडिया पर चल रही है कि सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी शादी के बंधन में बंधने वाले है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कपल 6 फरवरी को शादी करने वाले है. इस दौरान कियारा को देर रात मनीष मल्होत्रा के घर पर लास्ट मिनट फिटिंग के लिए स्पॉट किया गया. इससे तो ऐसा ही लग रहा है कि एक्ट्रेस अपनी शादी की तैयारियों में लगी हुई है.
3:04 PM. 1 Feb 233:04 PM. 1 Feb
फिल्म ‘जवान’ के निर्देशक एटली बने पिता
फिल्म ‘जवान’ के निर्देशक एटली और उनकी पत्नी प्रिया ने एक बच्चे का स्वागत किया. एटली ने अपने इंस्टाग्राम पर इस बात की जानकारी दी. प्रिया ने एक बेटे को जन्म दिया है. एटली ने फोटो शेयर कर लिखा, वे सही थे, दुनिया में ऐसा कोई एहसास नहीं है. जैसे हमारा बच्चा यहां है! पितृत्व का एक नया रोमांचक रोमांच आज से शुरू हो रहा है.
https://www.instagram.com/p/CoFK_Exhyrk/
3:04 PM. 1 Feb 233:04 PM. 1 Feb
पठान की सातवें दिन की कमाई
यशराज फिल्मस के बैनर तले बनी शाहरुख खान की ���िल्म ‘पठान’ ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाए हुए है. वेबसाइट Sacnilk की एक रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने मंगलवार को 21 करोड़ की कमाई की है. हालांकि ये शुरूआती आंकड़े है, जिसमें थोड़ा बहुत फेर बदल हो सकता है. अबतक फिल्म मे 328.25 करोड़ कमाई कर ली है. आने वाले दिनों में इससे भी ज्यादा ग्रोथ देखने को मिल सकती है.
3:04 PM. 1 Feb 233:04 PM. 1 Feb
इस हफ्ते बेघर होने के लिए हुए ये नॉमिनेट
बिग बॉस ने नॉमिनेशन टास्क में दो टीम बनाई. टास्क के मुताबिक यदि टीम का कोई भी सदस्य गतिविधि क्षेत्र में अधिक या कम समय बिताता है, तो जो अगला कंटस्टेंट होगा उसे वो समय मेंटन करना होगा. इसमें टीम एक जिसमें शिव, स्टेन और सुम्बुल शामिल थे वो हार जाते है. जबकि इस टास्क में प्रियंका चाहर चौधरी, अर्चना गौतम और शालिन भनोट जीत जाते है. शिव, स्टेन और सुम्बुल नॉमिनेट हो जाते है.
12:33 PM. 1 Feb 2312:33 PM. 1 Feb
केएल राहुल-अथिया का क्यूट वीडियो
केएल राहुल ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें अथिया शेट्टी अपने मंगलसूत्र को फ्लॉन्ट करते हुए दिख रही है. कपल पाउट, किस और एक-दूसरे पर प्यार बरसाते दिख रहे है. दोनों काफी फनी चेहरे भी बना रहे है. बता दें कि कुछ दिन पहले ही कपल ने अपने दोस्तों और रिश्तेदारों की मौजदूगी में सात फेरे लिए थे. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों आईपीएल के बाद मुंबई में रिसेप्शन करेंगे.
मुख्य बातें
Entertainment Budget 2023 LIVE: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बस कुछ ही देर में केंद्रीय बजट 2023 संसद में पेश करेंगी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह संसद पहुंच चुके हैं. निर्मला सीतारमण सुबह 11 बजे संसद में Union Budget 2023 पेश करेंगी. इस बजट से बॉलीवुड को क्या उम्मीदें हैं. क्या टिकट के दाम कम होंगे, या फिर फिल्म सिटी के लिए अलग से कुछ होगा. मनोरंजन जगत में कई चीजों की जरूरत पड़ती है. ऐसे में इस बजट से बॉलीवुड कलाकारों को काफी आस है.
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.