Dry Day Full List : 26 जनवरी के अलावा इस दिन नहीं मिलेगी शराब, देखें ड्राइ डे की पूरी लिस्ट

Dry Day Full List : दिल्ली में पुरानी आबकारी नीति लागू होने के बाद यह फैसला केजरीवाल सरकार की ओर से किया गया है. यहां देखें ड्राइ डे की पूरी लिस्ट

यदि आप देश की राजधानी दिल्ली में रहते हैं और शराब के शौकीन हैं तो ये खबर आपके लिए खास है. जी हां..दिल्ली में शराब की दुकानें 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस और 8 मार्च को होली के अवसर पर बंद रहेंगी. इसके अलावा 5 फरवरी को गुरु रविदास जयंती, 15 फरवरी को स्वामी दयानंद सरस्वती जयंती, 18 फरवरी को महाशिवरात्रि और 30 मार्च को रामनवमी के अवसर पर भी शराब की दुकान बंद रहेगी.

दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार की ओर से ये फैसला लिया गया है. यहां खास बात यह है कि दिल्ली में अब 26 जनवरी के दिन बार और रेस्टोरेंट में भी शराब परोसे जाने पर रोक लगा दी गयी है. यहां चर्चा कर दें कि पहले शराब की बिक्री पर रोक रहती थी लेकिन बार और रेस्टोरेंट्स में शराब परोसने का परमिशन होता था. अब पहली बार 26 जनवरी को कंप्लीट ड्राय डे घोषित किया गया है.

पुरानी आबकारी नीति के बाद 6 दिन नजर आएगा ड्राइ डे

दिल्ली में पुरानी आबकारी नीति लागू होने के बाद यह फैसला केजरीवाल सरकार की ओर से किया गया है. फैसले के अनुसार दिल्ली में 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस, 5 फरवरी को गुरु रविदास जयंती, 15 फरवरी को स्वामी दयानंद सरस्वती, 18 फरवरी को शिवरात्रि, 8 मार्च को होली और 30 मार्च को राम नवमी के अवसर पर दिल्ली में शराब की दुकानों के साथ-साथ ठेके बंद नजर आएंगे.

ड्राई डे का कब होता है ऐलान

आपको बता दें कि देश में अलग-अलग त्योहारों और राष्ट्रीय पर्व के मौकों पर ड्राइ डे घोषित किया जाता है. इन तारीखों में 26 जनवरी, 15 अगस्त, 2 अक्टूबर भी है जब ड्राइ डे रहता है. इस दिन शराब की बिक्री पर रोक रहती है और शराब नहीं मिलती है. सभी राज्यों में वहां की राज्य आबकारी नीति के हिसाब से ड्राई डे का ऐलान किया जाता है. देश की राजधानी दिल्ली में सरकार की तरफ से हर साल ड्राई डे की लिस्ट जारी की जाती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >