दिल्ली को जल्द मिलेगा नए साल का तोहफा, पीएम मोदी इस महीने के आखिर में करेंगे ड्राइवरलेस मेट्रो का उद्घाटन

Driverless metro in Delhi : देश की राजधानी दिल्ली के लोगों को जल्द ही नए साल का तोहफा मिलने वाला है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसी दिसंबर के महीने में दिल्ली में रहने वाले लोगों को बिना ड्राइवर के मेट्रो यानी ड्राइवरलेस मेट्रो ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे. यह देश की पहली ड्रावरलेस मेट्रो ट्रेन होगी, जिसका उद्घाटन पीएम मोदी करेंगे.

Driverless metro in Delhi : देश की राजधानी दिल्ली के लोगों को जल्द ही नए साल का तोहफा मिलने वाला है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसी दिसंबर के महीने में दिल्ली में रहने वाले लोगों को बिना ड्राइवर के मेट्रो यानी ड्राइवरलेस मेट्रो ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे. यह देश की पहली ड्रावरलेस मेट्रो ट्रेन होगी, जिसका उद्घाटन पीएम मोदी करेंगे.

25 दिसंबर को हरी झंडी दिखा सकते हैं पीएम

मीडिया में आ रही खबरों के अनुसार, देश की पहली बिना ड्राइवर वाली मेट्रो दिल्ली से नोएडा को जोड़ने का काम करेगी. ये ट्रेन मेजेंटा लाइन पर चलेगी, जो जनकपुरी वेस्ट से बोटेनिकल गार्डन को आपस में जोड़ता है. सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) की ओर से प्रधानमंत्री कार्यालय को एक प्रस्ताव भेजा गया है, जिसमें 25 दिसंबर को ट्रेन को हरी झंडी दिखाने की इजाजत मांगी गई है. डीएमआरसी की ओर से इसी तैयारी पूरी कर ली गई है.

2017 में शुरू हुई थी टेस्टिंग

बता दें कि दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने सितंबर 2017 में ड्राइवरलेस मेट्रो की टेस्टिंग शुरू कर दी थी. अब दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन अपने फेज-थ्री के तहत मेजेंटा और पिंक लाइन पर इन्हें चलाने की तैयारी में जुटी हुई है. इन मेट्रो में नए तरह का सिग्नल सिस्टम है. ड्राइवरलेस ट्रेनों में कुल 6 कोच होंगे, जिनमें कई अत्याधुनिक फीचर होंगे. इन ट्रेनों को कुछ इस तरह डिजाइन किया गया है कि इसकी अधिकतम स्पीड 95 किलोमीटर प्रति घंटे तक हो सकती है. हर कोच में करीब 380 पैसेंजर बैठकर सफर सकेंगे.

2002 में शुरू हुई थी दिल्ली में मेट्रो

गौरतलब है कि दिल्ली में मेट्रो ट्रेन की शुरुआत 25 दिसंबर 2002 को की गई थी. इसकी शुरुआत तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने शाहदरा से तीस हजारी कोर्ट तक करीब 8.2 किलोमीटर के मेट्रो ट्रैक पर शुरुआत की थी. तब यहां सिर्फ 6 ही मेट्रो स्टेशन बनाए गए थे, लेकिन आज यही मेट्रो दिल्ली के लोगों की लाइफलाइन बन चुकी है.

Also Read: ड्राइवरलेस मेट्रो के साथ भारत होगा इन देशों में शामिल

Posted By : Vishwat Sen

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >