अब बाजार तय करेगा हवाई किराया, ₹18,000 लिमिट खत्म, फेयर कैप हटा

Airfare Cap: सिविल एविएशन मिनिस्ट्री ने घरेलू फ्लाइट्स के किराए पर लगी ₹18,000 की अधिकतम सीमा (Fare Cap) को 23 मार्च, 2026 से हटा दिया है. पिछले साल इंडिगो संकट के दौरान कीमतों को नियंत्रित करने के लिए यह रोक लगाई गई थी. अब कंपनियां मांग के आधार पर किराया तय कर सकेंगी.

Airfare Cap: अगर आप अक्सर फ्लाइट से सफर करते हैं, तो नागरिक उड्डयन मंत्रालय (Civil Aviation Ministry) का ताजा फैसला आपके लिए जानना बेहद जरूरी है. सरकार ने घरेलू उड़ानों (Domestic Flights) के किराए पर लगी ‘अधिकतम सीमा’ (Fare Cap) को हटाने का एलान कर दिया है. इसका सीधा मतलब यह है कि अब एयरलाइन कंपनियां सीटों की डिमांड के हिसाब से टिकटों के दाम तय कर सकेंगी.

क्यों हटाया गया किराए पर लगा ‘कैप’ ?

पिछले साल दिसंबर में इंडिगो एयरलाइंस के क्रू मेंबर्स और पायलटों की कमी (FDTL नियमों के कारण) की वजह से हजारों फ्लाइट्स कैंसिल हुई थीं. उस दौरान दिल्ली से मुंबई या बेंगलुरु जैसे रूट्स का किराया ₹80,000 तक पहुंच गया था.

यात्रियों को लूट से बचाने के लिए सरकार ने हस्तक्षेप किया और अधिकतम किराया ₹18,000 तय कर दिया था. अब मंत्रालय का कहना है कि एविएशन सेक्टर पूरी तरह से सामान्य हो गया है और उड़ानों की संख्या भी पर्याप्त है, इसलिए बाजार को खुला छोड़ना जरूरी है. यह फैसला 23 मार्च, 2026 से प्रभावी हो गया है.

सरकार की ‘पैनी नजर’ और अनुशासन की चेतावनी

भले ही सरकार ने किराए की सीमा हटा दी है, लेकिन नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने साफ किया है कि एयरलाइंस को अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी.

  • रियल टाइम मॉनिटरिंग: मंत्रालय लगातार टिकटों के दाम ट्रैक कर रहा है.
  • कठोर कार्रवाई: अगर किसी रूट पर किराया बेवजह या 10 गुना तक बढ़ाया गया, तो इसे ‘अनुचित’ माना जाएगा और सरकार सख्त कदम उठाएगी.
  • पारदर्शिता: कंपनियों को यह सुनिश्चित करना होगा कि टिकट बुकिंग की प्रक्रिया पारदर्शी हो और आम यात्रियों के हितों को नुकसान न पहुंचे.

60% सीटें अब मिलेंगी बिना ‘एक्स्ट्रा चार्ज’ के

किराए की सीमा हटने के बीच, 18 मार्च को सरकार ने यात्रियों को एक बड़ी राहत भी दी है. अब तक एयरलाइंस अपनी पसंद की सीट चुनने के लिए यात्रियों से ₹500 से ₹3000 तक अतिरिक्त वसूलती थीं. अब हर फ्लाइट में कम से कम 60% सीटें बिना किसी एक्स्ट्रा चार्ज के बुक करनी होंगी.

पहले यह कोटा सिर्फ 20% था. अगर आप एक ही PNR पर टिकट बुक कर रहे हैं, तो एयरलाइंस को आपको और आपके परिवार को एक साथ या आसपास की सीटें देनी होंगी. इसके लिए अब अलग से पैसे देने की मजबूरी खत्म होगी.

Also Read : डॉलर की ‘सेंचुरी’ के करीब रुपया, आखिर क्यों गिर रही है हमारी करेंसी ?

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।

पत्रकारिता अनुभव

अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।

करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।

शिक्षा

अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >