Diwali gift : सूरत की एक कंपनी ने दिवाली गिफ्ट में कर्मचारियों को दिया इलेक्ट्रिक स्कूटर

गुजरात के सूरत की इस कंपनी ने अपने कर्मचारियों को दिवाली के मौके पर गिफ्ट में इलेक्ट्रिक स्कूटर दिया है.

दिवाली के मौके पर गिफ्ट देने की परंपरा पुरानी है. इसी परंपरा को निभाते हुए गुजरात की एक कंपनी ने अपने कर्मचारियों को शानदार गिफ्ट दिया है.

गुजरात के सूरत की इस कंपनी ने अपने कर्मचारियों को दिवाली के मौके पर गिफ्ट में इलेक्ट्रिक स्कूटर दिया है. कंपनी के डायरेक्टर सुभाष डावर ने एएनआई न्यूज को बताया कि पेट्रोल की बढ़ती कीमत और अन्य पक्षों को देखते हुए हमने अपने कर्मचारियों को इलेक्ट्रिक स्कूटर देने का फैसला किया.


Also Read: कोविड 19 पर अब गोली अटैक, ब्रिटेन ने मर्क की दवा को दी मंजूरी, इलाज में है कारगर…

सूरत के हीरा कारोबारी ने अपने कर्मचारियों को कार और फ्लैट देकर पहले सुर्खियां बटोरी हैं. हीरा कारोबारी ढोलकिया ने अपनी कंपनी हरे कृष्णा एक्सपोर्ट्स के 400 कर्मचारियों को फ्लैट और 12 सौ से अधिक को कार गिफ्ट कर चुके हैं.

Posted By : Rajneesh Anand

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >