Dhanteras 2024 Gold Price : एक साल में 19,000 रुपये बढ़ी सोने की कीमत, जानें आज क्या चल रहा है भाव

Dhanteras 2024 Gold Price : धनतेरस पर सोना खरीदने से पहले पिछले साल की कीमत को जान लें. दिल्ली और मुंबई में 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने की कीमतें 56,000 रुपये और 61,090 रुपये प्रति 10 ग्राम पर थीं.

Dhanteras 2024 Gold Price : दिवाली का त्योहार कुछ दिनों के बाद आने वाला है. ऐसे में यदि आप इस धनतेरस सोना खरीदने का मन बना रहे हैं. तो इसकी कीमत जरूर जान लें. इस साल सोने की कीमत में बहुत तेजी देखने को मिल रही है. यदि हम पिछले साल के धनतेरस पर सोने की कीमत पर नजर डालें तो ये कुछ कम थी. खरीदारी के कारण हाजिर बाजार में बढ़ी मांग के बीच साल 2023 में भी भारत में सोने की कीमतों में तेजी आई थी. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने की कीमतें 56,000 रुपये और 61,090 रुपये प्रति 10 ग्राम पर थीं.

अन्य शहरों की बात करें तो चेन्नई में 22 कैरेट सोने का भाव 56,450 रुपये प्रति 10 ग्राम था, जबकि 24 कैरेट सोने का भाव 61,580 रुपये प्रति 10 ग्राम था. कोलकाता, हैदराबाद, बेंगलुरु और तिरुवनंतपुरम में दिल्ली और मुंबई के समान ही 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने का भाव क्रमश: 56,000 रुपये और 61,090 रुपये प्रति 10 ग्राम था.

Gold Price Today : सोना 550 रुपये चढ़कर रिकॉर्ड हाई लेवल पर

वर्तमान में त्योहारों में मजबूत मांग के कारण कारोबार के अंतिम दिन यानी शुक्रवार को दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोना 550 रुपये की तेजी के साथ 79,900 रुपये प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड हाई लेवल पर पहुंच गया. गुरुवार को पिछले कारोबारी सत्र में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 79,350 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था. बाजार के जानकारों ने कहा कि त्योहारों के दौरान ग्राहकों की खरीदारी में तेजी के साथ घरेलू बाजार में कीमती धातुओं की मांग रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई. पश्चिम एशिया में चल रहे तनाव और आगामी अमेरिकी राष्ट्रपति चुनावों के कारण अनिश्चितता के बीच निवेशक सोने को सुरक्षित निवेश विकल्प के तौर पर देख रहे हैं.

Read Also : Gold Price Today : मुंबई से महंगा सोना दिल्ली में, जानें आज क्या चल रही है कीमत

Gold Price Expert View : जानकारों की राय क्या है सोने को लेकर

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड के वरिष्ठ विश्लेषक (कमोडिटी रिसर्च) मानव मोदी ने कहा कि अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव से कुछ ही सप्ताह पहले सुरक्षित निवेश की मांग के कारण जिंक बाजार और घरेलू मोर्चे पर सोने की कीमतें रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गईं. साथ ही यूरोपीय सेंट्रल बैंक द्वारा ब्याज दरों में कटौती से भी इसमें मदद मिली.

Future Gold Price : सोना वायदा कीमतों में तेजी

मजबूत हाजिर मांग के बीच सटोरियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली किए जाने से वायदा कारोबार में शुक्रवार को सोने की कीमत 389 रुपये की तेजी के साथ 77,496 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गयी. सोने का वायदा भाव दिन के कारोबार में 77,667 रुपये प्रति 10 ग्राम के ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया था. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में दिसंबर माह में आपूर्ति वाले अनुबंध का भाव 389 रुपये यानी 0.5 प्रतिशत की तेजी के साथ 77,496 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया. इसमें 14,973 लॉट का कारोबार हुआ.
(इनपुट पीटीआई)

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >