Delhi-Mumbai Expressway: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे में कितना लगेगा Toll Tax, कितनी होगी गति सीमा, जानें सबकुछ

एक्सप्रेस-वे की शुरुआत होने से दो घंटे कम समय में तय की जा सकेगी दिल्ली से जयपुर तक की यात्रा. पहले जहां इस दूरी को तय करने में पांच घंटे का समय लगता था, लेकिन अब इसे साढ़े तीन घंटे में ही पूरा किया जा सकेगा.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे के पहले चरण को राष्ट्र को समर्पित किया. राजस्थान के दौसा में आयोजित कार्यक्रम में मोदी ने 18,100 करोड़ रुपये से अधिक लागत की सड़क परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण रिमोट दबाकर किया. पहले फेज में दिल्ली-दौसा-लालसोट तक एक्सप्रेस वे तैयार किया गया है. जो 247 किलोमीटर लंबा है. आइये इसकी खासियत, कितना टोल टैक्स देना होगा और इसमें गति सीमा कितना होगी. इन सारी बातों को जानें.

1. दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे के पहले फेज में पीएम मोदी ने दिल्ली-दौसा-लालसोट एक्सप्रेस वे का उद्घाटन किया. जो 247 किलोमीटर लंबा है.

2. एक्सप्रेस-वे की शुरुआत होने से दो घंटे कम समय में तय की जा सकेगी दिल्ली से जयपुर तक की यात्रा. पहले जहां इस दूरी को तय करने में पांच घंटे का समय लगता था, लेकिन अब इसे साढ़े तीन घंटे में ही पूरा किया जा सकेगा.

3. प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने बताया कि 12,150 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से विकसित दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे का तैयार हुआ यह पहला खंड.

4. 1,386 किलोमीटर की लंबाई वाला दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे भारत का सबसे लंबा एक्सप्रेस-वे होगा. यह दिल्ली और मुंबई के बीच यात्रा की दूरी को 12 प्रतिशत घटाकर 1,424 किलोमीटर से 1,242 किलोमीटर कर देगा. इससे दोनों महानगरों के बीच यात्रा के समय में 50 प्रतिशत की कमी आएगी. दिल्ली से मुंबई जाने में वर्तमान में 24 घंटे का समय लगता है लेकिन इस एक्सप्रेस-वे के शुरू होने के बाद इसे पूरा करने में करीब 12 घंटे लगेंगे.

5. 6 राज्यों से होकर गुजरेगा दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे छह राज्यों दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात और महाराष्ट्र से होकर गुजरेगा और कोटा, इंदौर, जयपुर, भोपाल, वडोदरा और सूरत जैसे प्रमुख शहरों को जोड़ेगा.

Also Read: प्लास्टिक के बोतल से बने जैकेट में संसद पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी, पर्यावरण संरक्षण के लिए दिया ये संदेश

6. इस एक्सप्रेस-वे में अभी टोल टैक्स को लेकर किसी तिथि की घोषणा नहीं की गयी है. और न ही कितना टैक्स लिया जाएगा इसकी घोषणा की गयी है. हालांकि ऐसी खबर है कि यहां टोल 2.19 रुपये प्रति किमी के हिसाब से टोल लिये जाएंगे. हालांकि एक्सप्रेस-वे का काम पूरा होने के बाद टोल टैक्स में बढ़ोतरी भी किया जा सकता है.

7. दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे में कार जैसे हल्के वाहनों के लिए 120 किलोमीटर प्रति घंटा अधिकतम गति सीमा होगी. हालांकि भारी वहनों के लिए गति सीमा थोड़ी कम होगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >