Delhi Metro Smart Card: सबसे पहले समझें कि दिल्ली मेट्रो का स्मार्ट कार्ड क्या है ? दरअसल यह एक तरह का प्रीपेड ट्रैवल कार्ड है. यात्री इसमें पहले से पैसे रिचार्ज कराते हैं. फिर उसी कार्ड से किराए देते हैं. नियमित रूप से मेट्रो में सफर करने वाले यात्रियों के लिए यह टोकन की तुलना में अधिक सुविधाजनक माना जाता है.
स्मार्ट कार्ड का क्या है लाभ?
समय की बचत कतार में खड़े होने से राहत शुरुआत और गंतव्य स्टेशन के चयन की स्वतंत्रता हर यात्रा पर 10% की न्यूनतम छूट. डीटीसी, क्लस्टर और मेट्रो फीडर बसों में प्रयुक्त
यहां से खरीदें ?
ग्राहक सेवा केंद्र स्मार्ट कार्ड वेंडिंग मशीन 150/- रु. (50/- रु. सुरक्षा जमा और 100/- रु. ऐड वैल्यू)
कैसे रिचार्ज करें?
- ग्राहक सेवा केंद्र पर
- न्यूनतम मूल्य 200/- रु
- उसके बाद 100/- रु के गुणकों में
टिकट वेंडिंग मशीन पर
- न्यूनतम मूल्य 100/- रु
- उसके बाद 5०/- रु के गुणकों में
क्रेडिट/डेबिट कार्ड के माध्यम से
- न्यूनतम मूल्य 200/- रु
- उसके बाद 100/- रु के गुणकों में
ऑनलाइन रिचार्ज
- डीएमआरसी पोर्टल के माध्यम से www.dmrcsmartcard.com
- एसएमएस – आईसीआईसीआई बैंक खाताधारकों के लिए
- (अधिक जानकारी के लिए, कृपया www.dmrcsmartcard.com पर जाएं ) स्मार्ट कार्ड में अधिकतम राशि 3000/- रु
- वैधता - खरीद की तारीख या अंतिम रिचार्ज की तारीख से दस साल
स्मार्ट कार्ड पर कितनी मिलती है छूट?
- हर यात्रा पर 10%
- ऑफ-पीक आवर्स के दौरान अगर यात्री पेड एरिया में प्रवेश करता है तो 10% की अतिरिक्त छूट दी जाती है.
- राष्ट्रीय छुट्टियों को छोड़कर सोमवार से शनिवार तक अतिरिक्त छूट उपलब्ध होगी.
ये भी पढ़ें: 8th Pay Commission: सरकारी कर्मचारियों के लिए डबल अपडेट, DA में 3% बढ़ोतरी संभव, क्या 63% पर पहुंचेगा भत्ता?
