Delhi Lakshmi Yojana Pahli Kist: दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार ने महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत करने के लिए लक्ष्मी योजना की शुरुआत की है. इसके तहत हर पात्र महिला को प्रत्येक महीने 2500 रुपये उनके बैंक खाते में ट्रांसफर किए जाएंगे. योजना की पहली किस्त की घोषणा भी हो चुकी है. सीएम रेखा गुप्ता ने बता दिया है कि किस दिन महिलाओं को 2500 रुपये दिए जाएंगे.
26 अगस्त को पेंशन पत्र बांटेंगी सीएम रेखा गुप्ता
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने एक्स पर एक पोस्ट डालकर बताया कि दिल्ली की महिलाओं का इंतजार खत्म हो गया है. 26 अगस्त को तालकटोरा स्टेडियम से दिल्ली लक्ष्मी योजना के तहत योग्य महिलाओं को आधिकारिक मंजूरी पत्र देने की शुरुआत होगी. सीएम ने दिल्ली लक्ष्मी योजना के तहत रजिस्ट्रेशन कराने वाली सभी माताओं, बहनों और बेटियों का आभार जताया है.
1 सितंबर को जारी होगी लक्ष्मी योजना की पहली किस्त
दिल्ली लक्ष्मी योजना की पहली किस्त 1 सितंबर को जारी की जाएगी. सभी पात्र महिलाओं के बैंक खाते में 2500 रुपये डाल दिए जाएंगे. सीएम गुप्ता ने जिला समितियों को आवेदनों का सत्यापन जल्द से जल्द पूरा करने का भी निर्देश दिया है.
18 दिनों में 8 लाख रजिस्ट्रेशन
रेखा गुप्ता ने एक्स पर बताया कि केवल 18 दिनों में लगभग 8 लाख महिलाओं ने लक्ष्मी योजना के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है. उन्होंने एक्स पर लिखा, यह आंकड़ा कोई मामूली बात नहीं है. इसके पीछे दिल्ली की लाखों महिलाओं का भरोसा, उनका स्नेह और उनके जीवन में जगी नई उम्मीद है. सीएम ने लिखा, "आपने मुझ पर जो विश्वास जताया है, वह मेरे लिए सिर्फ समर्थन नहीं—बल्कि एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी है."
ये भी पढ़ें: दिल्ली लक्ष्मी योजना: हर महीने मिलेंगे 2500 रुपये, कैसे करें अप्लाई? देखें Step-By-Step प्रोसेस
