पुरानी BS-IV कार स्क्रैप करने पर मिलेंगे ₹1 लाख तक, लेकिन पहले जान लें ये जरूरी शर्तें

Delhi EV Policy 2026 के तहत BS-IV कार स्क्रैप कर नई इलेक्ट्रिक कार खरीदने पर ₹1 लाख तक का इंसेंटिव मिलेगा. जानें एलिजिबिलिटी, शर्तें, आवेदन प्रक्रिया और जरूरी नियम.

Delhi EV Policy 2026 : दिल्ली सरकार की नई Delhi EV Policy 2026 1 जुलाई से लागू होने जा रही है. इस नीति का मकसद इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देना और प्रदूषण कम करना है. नई पॉलिसी में EV खरीदने वालों के लिए रोड टैक्स और रजिस्ट्रेशन फीस में छूट के साथ-साथ पुरानी BS-IV कारों को स्क्रैप करने पर ₹1 लाख तक का इंसेंटिव देने का भी प्रावधान किया गया है. हालांकि, यह लाभ हर वाहन मालिक को नहीं मिलेगा. इसके लिए कुछ जरूरी शर्तें पूरी करनी होंगी.

क्या है ₹1 लाख का Scrapping Incentive?

नई EV Policy के तहत यदि कोई व्यक्ति अपनी BS-IV कार को अधिकृत स्क्रैपिंग सेंटर पर जमा करता है और उसकी जगह नई इलेक्ट्रिक कार खरीदता है, तो उसे अधिकतम ₹1 लाख तक का स्क्रैपिंग इंसेंटिव दिया जा सकता है.

वाहनअधिकतम इंसेंटिव
BS-IV कार₹1,00,000 तक
टू-व्हीलर₹10,000 तक
थ्री-व्हीलर₹25,000 तक

कौन ले सकता है इस योजना का लाभ?

  • इस योजना का फायदा उठाने के लिए कुछ शर्तें पूरी करनी होंगी.
  • पुरानी कार दिल्ली में रजिस्टर्ड होनी चाहिए.
  • वाहन को अधिकृत Registered Vehicle Scrapping Facility (RVSF) में ही स्क्रैप कराना होगा.
  • स्क्रैपिंग के बाद मिलने वाले Certificate of Deposit (CoD) के 6 महीने के भीतर नई इलेक्ट्रिक कार खरीदनी होगी.
  • नई EV की एक्स-शोरूम कीमत ₹30 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए.
  • यह लाभ पहली 1 लाख पात्र (Eligible) कारों तक ही सीमित रहेगा.

दिल्ली EV Policy में और क्या मिलेगा?

नई नीति के तहत. इलेक्ट्रिक कार के लिए 31 मार्च 2030 तक रोड टैक्स और रजिस्ट्रेशन फीस में छूट. वही इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर के लिए

  • पहले साल ₹30,000 तक की सब्सिडी.
  • दूसरे साल ₹20,000 तक.
  • तीसरे साल ₹10,000 तक.

BS-IV वाहन क्या होता है?

BS-IV (Bharat Stage-IV) भारत का एक उत्सर्जन मानक (Emission Standard) है.

  • 2010 में कुछ बड़े शहरों में लागू हुआ.
  • 2017 में पूरे देश में लागू किया गया.
  • 2020 में BS-V को छोड़कर सीधे BS-VI लागू किया गया.
  • यही वजह है कि अब BS-IV और उससे पुराने वाहनों को धीरे-धीरे हटाने पर जोर दिया जा रहा है.

कार स्क्रैप कैसे कराएं?

यदि आपकी कार पात्र है, तो यह प्रक्रिया अपनानी होगी.

  • Step 1 : सरकार द्वारा अधिकृत Registered Vehicle Scrapping Facility (RVSF) चुनें.
  • Step 2 : वाहन का निरीक्षण और डॉक्यूमेंट जमा करें.
  • Step 3 : वाहन स्क्रैप होने के बाद Certificate of Deposit (CoD) प्राप्त करें.
  • Step 4 : 6 महीने के भीतर नई इलेक्ट्रिक कार खरीदें.
  • Step 5 : इंसेंटिव के लिए आवश्यक प्रक्रिया पूरी करें.

किन बातों का रखें ध्यान?

  • केवल अधिकृत स्क्रैपिंग सेंटर पर ही वाहन जमा करें.
  • Certificate of Deposit सुरक्षित रखें.
  • 6 महीने की समय सीमा न चूकें.
  • नई EV की कीमत ₹30 लाख (एक्स-शोरूम) से अधिक नहीं होनी चाहिए.
  • योजना का लाभ पहले 1 लाख पात्र वाहनों तक ही सीमित है.

इस योजना से किसे फायदा होगा?

  • पुरानी BS-IV कार रखने वाले वाहन मालिक.
  • नई इलेक्ट्रिक कार खरीदने की योजना बना रहे लोग.
  • दिल्ली में प्रदूषण कम करने की दिशा में सरकार.
  • EV उद्योग और ऑटोमोबाइल सेक्टर.

Also Read : 30 जून से पहले निपटा लें ये 4 जरूरी काम, नहीं तो जेब पर पड़ेगा सीधा असर 

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।

पत्रकारिता अनुभव

अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।

करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।

शिक्षा

अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >