December Holidays List: दिसंबर में इतने दिन रहेगी स्कूलों की छुट्टी, जल्द निपटा लें काम, 17 दिन बैंक भी रहेंगे बंद

December Holidays List: जल्द ही नया महीना दिसंबर शुरू होने वाला है. दिसंबर में भी ढेर सारी छुट्टियां हैं. जिसमें स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे. नये महीने में 17 दिन बैंकों की भी छुट्टियां रहेगी. अगर आपका भी कोई काम अटका पड़ा है तो उसे जल्द करवा लें. यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट.

December Holidays List: पांच दिन बाद नया महीना दिसंबर शुरू होने वाला है. नवंबर महीने में त्योहारों के कारण जमकर छुट्टियां मिली थी. सरकारी कर्मचारियों और स्कूली बच्चों ने खूब मौज की. अब जब नया महीना दिसंबर शुरू होने वाला है तो सबको यह जानने की इच्छा हो रही है कि दिसंबर महीने में कितनी सरकारी छुट्टियां हैं. हालांकि दिसंबर में एक दो ही त्योहार पड़ने वाले हैं, लेकिन इस महीने भी ढेर सारी छुट्टियां मिलने वाली हैं. इस महीने कई खास दिन पड़ने वाले हैं. इस दौरान बैंक समेत स्कूल-कॉलेज बंद रहेंगे.

25 दिसंबर को अवकाश

दिसंबर महीने में स्कूलों में क्रिसमस डे के अवसर पर छुट्टी रहेगी. इस दिन पूरे देश में स्कूल, कॉलेज, सरकारी दफ्तर और बैंक बंद रहेंगे. इन छुट्टियों के अलावा दिसंबर में सर्दियों की छुट्टियां भी मिलती है. इसके अलावा रविवार को सभी स्कूलों की छुट्टी रहती है. कई स्कूलों में शनिवार को भी क्लासनहीं होते. दिसंबर महीने में पांच रविवार और 4 शनिवार पड़ रहे हैं. इस दिन भी स्कूलों में छुट्टी रहेगी.

कब-कब बंद रहेंगे बैंक

दिसंबर महीने में कुल 17 दिनों के लिए बैंक बंद रहेंगे. इनमें दूसरा और चौथे शनिवार के साथ ही रविवार की छुट्टियां भी शामिल हैं. जानिए दिसंबर में कब-कब छुट्टियां रहने वाली है.

1 दिसंबर 2024- रविवार
3 दिसंबर 2024- सेंट फ्रांसिस जेवियर (गोवा में बैंक बंद)
8 दिसंबर 2024 – रविवार
10 दिसंबर 2024 – मानव अधिकार दिवस
11 दिसंबर 2024 -यूनिसेफ जन्मदिन
14 दिसंबर 2024- दूसरा शनिवार
15 दिसंबर 2024- रविवार
18 दिसंबर 2024- गुरु घासीदास जयंती (चंडीगढ़ में बंद रहेंगे बैंक)
19 दिसंबर 2024- गोवा मुक्ति दिवस (गोवा में बंद रहेंगे बैंक)
22 दिसंबर 2024- रविवार
24 दिसंबर 2024- शहीदी दिवस/क्रिसमस ईव (मेघालय, मिजोरम, पंजाब और चंडीगढ़ में रहेगी छुट्टी)
25 दिसंबर 2024- क्रिसमस (पूरे देश में बैंकों की छुट्टी)
26 दिसंबर 2024- बॉक्सिंग डे और क्वंजा (बंद रहेंगे सभी बैंक)
28 दिसंबर 2024- चौथा शनिवार
29 दिसंबर 2024- रविवार
30 दिसंबर 2024- सोमवार, तमु लोसर (सिक्किम में बंद रहेंगे बैंक)
31 दिसंबर 2024-नववर्ष की पूर्वसंध्या (मिजोरम में बैंकों की छुट्टी)

नोट- सभी राज्यों में बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट अलग-अलग होती है. ऊपर की लिस्ट में शामिल छुट्टियां किसी राज्य विशेष के लिए हो सकती है, इस दौरान देश के अन्य हिस्सों में बैंक खुले रहेंगे.)

Also Read: Bangladesh News: हिंदुओं के खिलाफ बांग्लादेश में नहीं थम रहा अत्याचार, अब चिन्मय कृष्ण दास प्रभु को किया गया गिरफ्तार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >