7th Pay Commission Exclusive: महंगाई भत्ते के आंकड़े का ऐलान, जानिए जून में कितनी होगी बढ़ोतरी

7th Pay Commission: एजी ऑफिस ब्रदरहुड प्रयागराज के पूर्व अध्यक्ष हरिशंकर तिवारी ने बताया कि इस बार महंगाई भत्ता में 4 फीसदी की वृद्धि तय मानी जा रही है, जिसका ऐलान सितंबर में नवरात्र के आसपास हो सकता है. उनके मुताबिक महंगाई भत्ता 4 फीसदी बढ़ेगा तो यह बढ़कर 38 फीसदी हो जाएगा.

7th Pay Commission Latest Update: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है. जून के AICPI-IW (All India Consumer Price Index- Industrial Worker) के आंकड़े आ गये हैं जिसमें 0.2 पॉइंट की बढ़ोतरी हुई है. यह आंकड़ा सरकार कर्मचारियों के महंगाई भत्ता (Dearness Allowance) तय करने में मदद करता है. इसके मुताबिक इस बार DA में 4 फीसदी की वृद्धि हो सकती है.

7th Pay Commission Latest Update- जानकारों की मानें तो इसका ऐलान सितंबर में हो सकता है. एजी ऑफिस ब्रदरहुड, प्रयागराज के पूर्व अध्यक्ष और महंगाई भत्ते की गणना करने वाले हरि शंकर तिवारी के मुताबिक जनवरी से जून तक के AICPI के आंकड़ो से महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की तस्वीर साफ हो गई है. एक करोड़ से ज्यादा केन्द्रीय कर्मचारियों और पेंशनरों को इस बार महंगाई भत्ते में 4 फीसदी का हाइक मिलेगा.

सितंबर में हो सकता है बढ़ोतरी का ऐलान: एजी ऑफिस ब्रदरहुड प्रयागराज के पूर्व अध्यक्ष हरिशंकर तिवारी ने बताया कि इस बार महंगाई भत्ता में 4 फीसदी की वृद्धि (7th Pay Commission Latest Update) तय मानी जा रही है, जिसका ऐलान सितंबर में नवरात्र के आसपास हो सकता है. उनके मुताबिक महंगाई भत्ता 4 फीसदी बढ़ेगा तो यह बढ़कर 38 फीसदी हो जाएगा. इससे पहले जनवरी में इसमें 3 फीसदी की बढ़ोतरी हुई थी, जिससे यह 34 फीसदी हो गया था. यह बढ़ोतरी 7वां वेतन आयोग के तहत आने वाले कर्मचारियों के लिए होगी. केंद्र सरकार के अंतर्गत काम करने वाले 50 लाख से ज्यादा केन्द्रीय कर्मचारी हैं वहीं पेंशनर्स 65 लाख से अधिक है.

सैलरी में होगी कितनी बढ़ोतरी: केंद्रीय कर्मचारियों की सातवें वेनमान (7th Pay Commission Latest Update) के तहत मिनिमम बेसिक सैलरी 18 हजार रुपये महीना है. डीए में 4 फीसदी बढ़ोतरी के मायने हैं कि हर महीने 720 रुपये महीने का फायदा होने वाला है. साल में देखें तो उन्हें 8,640 रुपये का फायदा होगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >