Credit Card Benefits: ट्रैवल क्रेडिट कार्ड से पूरी होगी हर शौक, ऐसे करें इस्तेमाल मिलेगा कई फायदा

Credit Card Benefits: ट्रैवलिंग को महंगा शौक कहा जाता है. ट्रैवलिंग क्रेडिट कार्ड आपके शौक पूरे करने के साथ-साथ आपके जेब पर भी भारी वजन पड़ने से रोकेगा.

Credit Card Benefits: हाल के दिनों में क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल देश में काफी बढ़ा है. बैंक के द्वारा दी जाने वाली क्रेडिट कार्ड की पर आप शॉपिंग से लेकर ट्रैवलिंग तक कर सकते हैं. लोगों के इस्तेमाल के हिसाब से क्रेडिट कार्ड कंपनियां प्लान ऑफर करती है. इसके इस्तेमाल से आपको रिवार्ड प्वाइंट भी मिलते हैं.

अगर आपको शौत है वादियां, पहाड़, नदियां, नए शहर, गांव, रेगिस्तान और प्रकृति के खूबसूरत नजारे देखने का तो आप, ट्रैवल क्रेडिट कार्ड ले सकते हैं. हालांकि, ट्रैवलिंग को महंगा शौक कहा जाता है. ट्रैवलिंग क्रेडिट कार्ड आपके शौक पूरे करने के साथ-साथ आपके जेब पर भी भारी वजन पड़ने से रोकेगा.

ट्रैवलिंग क्रेडिट कार्ड के कई फायदे हैं. इससे जब आप अपना टिकट बुक करते हैं तो आपको प्वाइंट मिल जाते हैं. इससे आप, अन्य चीजों की खरीदारी में रिडीम कराकर फायदा उठा सकते हैं. इसके साथ ही, कार्ड के साथ में कई फीचर एड होते हैं जो आपको यात्रा के दौरान सहुलियत प्रदान करते हैं.

Also Read: Credit Card UPI Link: क्रेडिट कार्ड को यूपीआई से लिंक करने के हैं कई फायदे, जानें आपको क्या मिलेगी सहूलियत

ट्रैवल कार्ड के कारण आपको एयरपोर्ट पर फ्री लाउंज और फ्री मील की सुविधा भी मिल सकती है. साथ ही, चेक इन करने में भी वरीयता और सुविधा दी जाती है. इससे आपको परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता है. हालांकि, कई कंपनियों ने अपने ट्रैवल क्रेडिट कार्ड पर एयरपोर्ट में मिलने वाली सुविधा को मिनिमम खर्च के साथ जोड़ दिया है.

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, क्रेडिट कार्ड धारक ग्राहकों के द्वारा फ्री लाउंज एक्सेस का भरपूर इस्तेमाल किया जा रहा है. इससे कार्ड कंपनियों को लाउंज एक्सेस की लागत को कवर करना काफी महंगा पड़ रहा है. हालांकि, इससे क्रेडिट कार्ड धारकों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा.

हालांकि, क्रेडिट कार्ड लेने और उससे खर्च करने से पहले सावधानी बरतें. अपनी जरूरत और पैसे रिटर्न करने की क्षमता के अनुसार इसका इस्तेमाल करें. गैर जिम्मेदाराना तरह से इसका इस्तेमाल करने पर आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. साथ ही, इसे लेते समय, कार्ड के नियम और शर्तों को ध्यान से देख लें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >