बिजनेस करना होगा आसान, सरकार लाई कॉरपोरेट कानून संशोधन बिल 2026, इन्वेस्टमेंट और स्टार्टअप्स को मिलेगी राहत

Corporate Laws (Amendment) Bill 2026: यह बिल LLP के लिए रिपोर्टिंग के नियमों को आसान बनाता है, ट्रस्ट्स को सीधे LLP में बदलने की अनुमति देता है और कई छोटी गलतियों को अपराध की श्रेणी से बाहर करता है. जानिए कैसे यह बिल स्टार्टअप्स और विदेशी निवेशकों के लिए गेम-चेंजर साबित होगा.

Corporate Laws (Amendment) Bill 2026: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद के बजट सत्र के दौरान ‘कॉरपोरेट कानून (संशोधन) विधेयक, 2026’ पेश किया है. यह बिल भारत में निवेश के माहौल को आधुनिक बनाने और बिजनेस करने की प्रक्रिया (Ease of Doing Business) को और सरल बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है. इस बदलाव का सबसे ज्यादा फायदा LLP (Limited Liability Partnerships) और AIF (Alternative Investment Funds) को मिलेगा.

IFSC के लिए नए नियम और ‘इंटरनेशनल’ पहचान

बिल में अंतरराष्ट्रीय वित्तीय सेवा केंद्रों (IFSC) के भीतर काम करने वाली LLP के लिए खास प्रावधान किए गए हैं. अब इन संस्थाओं को अपने नाम के पीछे “International Financial Services Centre LLP” जोड़ना अनिवार्य होगा. इन कंपनियों को अपनी पार्टनरशिप और योगदान का हिसाब-किताब विदेशी मुद्रा में रखने की छूट दी गई है, जिससे वैश्विक स्तर पर काम करना आसान होगा. जो कंपनियां अभी रुपये में काम कर रही हैं, उन्हें विदेशी मुद्रा में बदलने के लिए पर्याप्त समय दिया जाएगा.

ट्रस्ट अब सीधे बन सकेंगे LLP

निजी इक्विटी (Private Equity) और वेंचर कैपिटल (Venture Capital) इंडस्ट्री के लिए एक बड़ी बाधा दूर कर दी गई है. अब SEBI या IFSC अथॉरिटी के पास रजिस्टर्ड ‘स्पेशिफाइड ट्रस्ट’ सीधे LLP में बदल सकेंगे. इससे निवेश फंड्स (AIFs) को अधिक लचीलापन मिलेगा और उन्हें एक ‘बॉडी कॉरपोरेट’ का कानूनी ढांचा मिल सकेगा.

कागजी कार्रवाई और रिपोर्टिंग में भारी छूट

सरकार ने कंपनियों पर ‘अनुपालन का बोझ’ (Compliance Burden) कम करने पर जोर दिया है. पहले पार्टनरशिप में किसी भी छोटे बदलाव की सूचना तुरंत देनी पड़ती थी. अब SEBI और IFSCA द्वारा रेगुलेटेड कंपनियों को यह जानकारी साल में सिर्फ एक बार देनी होगी. बार-बार फॉर्म भरने और रिपोर्ट देने के झंझट से राहत मिलेगी.

जेल का डर खत्म, अब लगेगा सिर्फ जुर्माना

इस बिल की सबसे बड़ी विशेषता ‘डिक्रिमिनलाइजेशन’ (Decriminalization) है. कई प्रोसेस में गलतियों (Procedural Defaults) को अब अपराध की श्रेणी से हटाकर ‘सिविल पेनल्टी’ (जुर्माने) के दायरे में ला दिया गया है. यानी छोटी गलतियों पर अब जेल नहीं जाना होगा. जुर्माने के खिलाफ अपील करने और रजिस्ट्रार के फैसलों को चुनौती देने के लिए एक औपचारिक रास्ता (Appeal Route) भी तैयार किया गया है.

Also Read: अब 14 किलो के बजाय मिल सकता है सिर्फ 10 किलो का सिलेंडर, जानिए क्या है सरकार का प्लान

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Abhishek pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।

पत्रकारिता अनुभव

अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।

करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।

शिक्षा

अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >