CNG Price Hike: दिल्ली-NCR में बढ़े CNG के दाम, ₹3.89 की बढ़ोतरी के बाद जानें नए रेट

CNG Price Hike: दिल्ली-NCR में CNG गाड़ी चलाने वालों को झटका लगा है. Indraprastha Gas Limited (IGL) ने CNG की कीमत में 3.89 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी की है. कीमत बढ़ने के बाद नोएडा और गाजियाबाद में CNG अब 95.59 रुपये प्रति किलो हो गई है.

CNG Price Hike: दिल्ली-NCR में CNG के दाम बढ़ने से आम लोगों और खासकर रोजाना गाड़ी चलाने वाले गाड़ियों के मालिकों की जेब पर असर पड़ेगा. इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (IGL) ने CNG की कीमत में 3.89 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी की है. नई दरें 29 अगस्त, शनिवार सुबह 6 बजे से लागू हो गई हैं. बढ़ोतरी के बाद नोएडा और गाजियाबाद में CNG 95.59 रुपये प्रति किलो हो गई है. वहीं, मेरठ में 95.47 रुपये और गुरुग्राम में 92.01 रुपये प्रति किलो CNG मिलेगी. खासकर ऑटो, टैक्सी और अन्य कमर्शियल वाहन चालकों के लिए यह बढ़ोतरी रोजाना के खर्च को और बढ़ा सकती है.

दिल्ली में भी CNG के दाम बढ़ गए हैं. नई बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में CNG की कीमत 86.98 रुपये प्रति किलो हो गई है. IGL ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर नए रेट की पुष्टि की है.

NCR के कुछ प्रमुख शहरों में संशोधित दरें इस प्रकार हैं:

NoidaRs 95.59 per kg
GhaziabadRs 95.59 per kg
MeerutRs 95.47 per kg
GurugramRs 92.01 per kg
DelhiRs 86.98 per kg

नई बढ़ोतरी से पहले नोएडा और गाजियाबाद में CNG की कीमत 91.70 रुपये प्रति किलो थी. वहीं गुरुग्राम में CNG 88.12 रुपये प्रति किलो मिल रही थी. अब कीमत बढ़ने के बाद इन शहरों में CNG पहले के मुकाबले काफी महंगी हो गई है.


ये भी पढ़ें: दिल्ली में सीएनजी पर ‘महंगाई का डबल अटैक’: दो दिनों में दूसरी बार बढ़े दाम, अब ₹80 के पार पहुंची कीमतें

CNG क्यों हुई महंगी?

CNG के दाम बढ़ने की वजह अंतरराष्ट्रीय बाजार में LNG (लिक्विफाइड नेचुरल गैस) की कीमतों में बढ़ोतरी बताई जा रही है. IGL के मुताबिक, CNG बनाने में इस्तेमाल होने वाली प्राकृतिक गैस का एक बड़ा हिस्सा LNG के आयात से आता है. ऐसे में विदेशों में LNG की कीमत बढ़ने का सीधा असर देश में CNG की कीमतों पर पड़ता है. यही वजह है कि दिल्ली-NCR में CNG के दाम बढ़ाए गए हैं.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >