शेयर बाजार में 30 मार्च को CMPDI की एंट्री, ऐसे चेक करें अपना अलॉटमेंट

CMPDI IPO Allotment: सीएमपीडीआई IPO का अलॉटमेंट स्टेटस अब जारी हो गया है. निवेशक अपना स्टेटस KFin Tech या BSE पर देख सकते हैं. आज इसका GMP 5% तक ऊपर चल रहा है.

CMPDI IPO Allotment: अगर आपने सेंट्रल माइन प्लानिंग एंड डिजाइन इंस्टिट्यूट लिमिटेड (सीएमपीडीआई) के IPO में पैसा लगाया है, तो आज आपके लिए बड़ा दिन है. 20 मार्च से 24 मार्च के बीच खुले इस IPO के लिए निवेशकों में काफी उत्साह देखा गया. कंपनी ने इसका प्राइस बैंड 163 रुपये से 172 रुपये प्रति शेयर तय किया था. अब सभी की नजरें इस बात पर हैं कि उन्हें शेयर अलॉट हुए हैं या नहीं. 

अलॉटमेंट स्टेटस कहां और कैसे चेक करें?

शेयर आपको मिले हैं या नहीं, इसे चेक करने के सबसे आसान तीन तरीके हैं. आप इस IPO के रजिस्ट्रार KFin Technologies की वेबसाइट पर जाकर अपना PAN कार्ड नंबर या एप्लीकेशन नंबर डालकर स्टेटस देख सकते हैं. इसके अलावा, आप BSE और NSE की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर भी ‘Equity’ सेक्शन में अपनी डिटेल्स भरकर अलॉटमेंट चेक कर सकते हैं. 

ग्रे मार्केट में क्या चल रहा है भाव?

बाजार के जानकारों और ग्रे मार्केट (GMP) ट्रैकर्स के मुताबिक, सेंट्रल माइन प्लानिंग के शेयरों पर फिलहाल 4 से 5 प्रतिशत का प्रीमियम दिख रहा है. Investorgain के अनुसार, इसका GMP 8 रुपये के करीब है, जो लगभग 4.65% के लिस्टिंग गेन की ओर इशारा कर रहा है. वहीं IPO Watch ने इसे 4% के आसपास बताया है. हालांकि, ग्रे मार्केट का भाव लिस्टिंग तक बदल भी सकता है. 

लिस्टिंग कब और कहां होगी?

जिन निवेशकों को शेयर अलॉट होंगे, उनके डीमैट खाते में शेयर क्रेडिट कर दिए जाएंगे. सेंट्रल माइन प्लानिंग के शेयरों की शेयर बाजार में एंट्री 30 मार्च को होने जा रही है. यह स्टॉक NSE और BSE दोनों ही प्लेटफॉर्म पर लिस्ट होगा. 

ये भी पढ़ें: लगातार तीन दिनों की गिरावट पर लगा ब्रेक, क्या रुपया फिर पकड़ेगा रफ्तार?

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Soumya Shahdeo

सौम्या शाहदेव ने बैचलर ऑफ़ आर्ट्स इन इंग्लिश लिटरेचर में ग्रेजुएशन किया है और वह इस समय प्रभात खबर डिजिटल के बिजनेस सेक्शन में कॉन्टेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह ज़्यादातर पर्सनल फाइनेंस से जुड़ी खबरें लिखती हैं, जैसे बचत, निवेश, बैंकिंग, लोन और आम लोगों से जुड़े पैसे के फैसलों के बारे में. इसके अलावा, वह बुक रिव्यू भी करती हैं और नई किताबों व लेखकों को पढ़ना-समझना पसंद करती हैं. खाली समय में उन्हें नोवेल्स पढ़ना और ऐसी कहानियाँ पसंद हैं जो लोगों को आगे बढ़ने की प्रेरणा देती हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >