Groww–Zerodha–Angel One में लॉगइन ठप, क्लाउडफ्लेयर डाउन होते ही ट्रेडर्स परेशान

Cloudflare Down: क्लाउडफ्लेयर आउटेज से Groww, Zerodha और Angel One जैसी प्रमुख ट्रेडिंग प्लेटफ़ॉर्म कुछ मिनटों के लिए डाउन हुए, जिससे यूज़र्स को दिक्कतें आईं.

Cloudflare Down: क्लाउडफ्लेयर में आई एक तकनीकी समस्या ने दुनिया भर की कई ऑनलाइन सेवाओं को प्रभावित कर दिया, जिसमें भारत के प्रमुख ट्रेडिंग प्लेटफ़ॉर्म Zerodha, Angel One, Groww भी शामिल रहे. कई उपयोगकर्ताओं को लॉगइन करने, ऑर्डर प्लेस करने और मार्केट डेटा लोड करने में कठिनाइयां हुईं. क्लाउडफ्लेयर के नेटवर्क पर निर्भर APIs और बैकएंड सिस्टम अचानक अनुत्तरदायी हो गए, जिससे ट्रेडिंग गतिविधियां बाजार समय के दौरान कुछ मिनटों के लिए बाधित रहीं.

ट्रेडिंग प्लेटफ़ॉर्म पर असर, लॉगइन फेलियर और ऑर्डर में देरी

गड़बड़ी शुरू होते ही सोशल मीडिया पर यूज़र्स की शिकायतें बढ़ने लगीं

  • लॉगइन न होना
  • ऑर्डर प्लेस करने में देरी
  • रियल-टाइम मार्केट डेटा लोड न होना
  • चार्ट और ऑर्डरबुक में लैग

कई ब्रोकिंग ऐप्स क्लाउडफ्लेयर आधारित APIs पर निर्भर हैं, इसलिए समस्या ने सीधे ट्रेडिंग अनुभव को प्रभावित किया.

लगातार दूसरा बड़ा आउटेज

यह क्लाउडफ्लेयर का हाल के महीनों में दूसरा बड़ा आउटेज है. इससे पहले हुए आउटेज में X (Twitter), ChatGPT, Letterboxd और यहां तक कि Downdetector जैसी प्रमुख सेवाएँ ठप हो गई थीं. क्लाउडफ्लेयर द्वारा संचालित विशाल वेब सुरक्षा और CDN नेटवर्क में किसी भी स्तर की खराबी ग्लोबल इंटरनेट सर्विसेज को मिनटों में प्रभावित कर सकती है, इसी वजह से हर आउटेज कई प्लेटफ़ॉर्म्स के लिए बड़ी चुनौती बन जाता है.

क्लाउडफ्लेयर आउटेज ने केवल ट्रेडिंग प्लेटफ़ॉर्म को ही प्रभावित नहीं किया, बल्कि कई डिजिटल सेवाएं भी इसके कारण बाधित हो गईं. AI चैटबॉट Claude, Perplexity AI, MakeMyTrip जैसी ट्रैवल साइट्स और विभिन्न फिनटेक व एंटरप्राइज़ टूल कुछ समय के लिए अनुपलब्ध रहे. क्लाउडफ्लेयर इंटरनेट पर लाखों वेबसाइट्स के लिए कंटेंट डिलीवरी, सुरक्षा और ट्रैफिक मैनेजमेंट का काम संभालता है, इसलिए छोटी-सी तकनीकी समस्या भी तुरंत व्यापक असर पैदा कर देती है.

Also Read: SEBI ने नाच-नाच कर टिप्स देने वाले Avadhut Sathe को बाजार से किया बैन, करोड़ों रुपये जब्त

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।

पत्रकारिता अनुभव

अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।

करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।

शिक्षा

अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >