बजाज ऑटो ने साल के पहले तिमाही में की बंपर कमाई, मुनाफा 42 प्रतिशत बढ़ा
घरेलू वाहन वाहन निर्माता कंपनी बजाज ऑटो का चालू वित्त वर्ष की पहली जून में समाप्त तिमाही का एकल शुद्ध लाभ 42 प्रतिशत बढ़कर 1,665 करोड़ रुपये हो गया है. कंपनी ने मंगलवार को बयान में अप्रैल-जून तिमाही के नतीजों की जानकारी देते हुए कहा कि एक साल पहले की समान तिमाही में उसका एकल आधार पर शुद्ध लाभ 1,173 करोड़ रुपये रहा था. आलोच्य तिमाही में कंपनी की परिचालन आय 29 प्रतिशत उछलकर 10,310 करोड़ रुपये हो गई जबकि साल भर पहले यह 8,005 करोड़ रुपये थी. इस अवधि में बजाज ऑटो की कुल वाहन बिक्री 10 प्रतिशत बढ़कर 10,27,407 इकाई पर पहुंच गई. पिछले साल की समान तिमाही में यह आंकड़ा 9,33,646 इकाई का था.