Budget 2026: आ गई बजट पेश करने की तारीख ?, इंतजार हुआ खत्म

Budget 2026: बजट की तारीख लगभग तय मानी जा रही है, लेकिन संसद के बजट सत्र की शुरुआत और उसकी अवधि को लेकर अभी तक कोई औपचारिक घोषणा नहीं हुई है. सरकार की ओर से आधिकारिक नोटिफिकेशन आना बाकी है, जिस पर सांसदों, बाजार और मीडिया की नजरें टिकी हुई हैं.

Budget 2026: बजट हर साल देश की आर्थिक दिशा और विकास की नींव तय करता है. इसी बीच, इस बार भी केंद्र सरकार ने 1 फरवरी 2026 को आम बजट पेश करने की योजना बनाई है. इस महत्वपूर्ण तारीख के आसपास सभी की निगाहें टिकी हैं क्योंकि बजट से देश की नीतियों, बाजारों और आम जनता की जेब पर गहरा असर पड़ता है.

आधिकारिक नोटिफिकेशन का इंतजार

हालांकि बजट की तारीख लगभग तय मानी जा रही है, लेकिन संसद के बजट सत्र की शुरुआत और उसकी अवधि को लेकर अभी तक कोई औपचारिक घोषणा नहीं हुई है. सरकार की ओर से आधिकारिक नोटिफिकेशन आना बाकी है, जिस पर सांसदों, बाजार और मीडिया की नजरें टिकी हुई हैं.

सूत्र बताते हैं कि वित्त मंत्रालय और अन्य संबंधित विभाग अपने तय शेड्यूल के मुताबिक काम कर रहे हैं. बजट से जुड़े दस्तावेज, प्रस्ताव और वित्तीय आंकड़ों को अंतिम रूप दिया जा रहा है, ताकि 1 फरवरी को बजट बिना किसी रुकावट के पेश किया जा सके. सरकार का मकसद है कि संसद की कार्यवाही और बाजार की उम्मीदों पर कोई असर न पड़े.

जल्द आ सकती है आधिकारिक घोषणा

अब कारोबार जगत, निवेशकों और मीडिया को सरकार की आधिकारिक घोषणा का इंतजार है. जैसे ही बजट सत्र की तारीखों को लेकर नोटिफिकेशन जारी होगा, पूरे सत्र की समय-सीमा और अहम तारीखों पर साफ तस्वीर सामने आ जाएगी.

बजट की तारीख क्यों है अहम?

बजट सिर्फ सरकार के लिए ही नहीं, बल्कि व्यापार, निवेश और आम लोगों के लिए भी बेहद अहम होता है. अगर बजट की तारीख में बदलाव होता है तो इसका असर बाजार की रणनीति और आर्थिक योजनाओं पर पड़ सकता है. ऐसे में सरकार का 1 फरवरी को ही बजट पेश करने का फैसला सभी तैयारियों को पटरी पर बनाए रखने में मदद करेगा.

Also Read:1 अप्रैल 2026 से बदल जाएंगे टैक्स के नियम, जानिए आपकी जेब पर क्या असर पड़ेगा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।

पत्रकारिता अनुभव

अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।

करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।

शिक्षा

अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >