Budget 2026: बजट के इन भारी शब्दों सुनकर आने लगते हैं चक्कर? यहां समझें आसान मतलब

Budget 2026 Term Meaning: GDP, फिस्कल डेफिसिट, कैपिटल एक्सपेंडिचर जैसे टर्म्स लोगों को मुश्किल लगते हैं. चलिए, इन्हें आसान भाषा में समझते हैं

Budget 2026 Term Meaning: हर साल जब बजट पेश होता है तो उसके साथ ही कई ऐसे भारी-भरकम शब्द भी सामने आते हैं, जिन्हें सुनकर आम लोगों को समझ नहीं आता कि आखिर सरकार क्या कह रही है. GDP, फिस्कल डेफिसिट, कैपिटल एक्सपेंडिचर, रेवेन्यू डेफिसिट जैसे टर्म्स टीवी बहसों और खबरों में बार-बार सुनाई देते हैं. लेकिन इनके असली मतलब आम आदमी की रोजमर्रा की जिंदगी से कैसे जुड़े हैं.

इसी वजह से बजट कई बार जटिल और डरावना सा लगने लगता है. जबकि सच्चाई यह है कि ये सभी शब्द सीधे तौर पर देश की कमाई, खर्च और भविष्य की योजनाओं से जुड़े होते हैं. इसलिए जरूरी है कि इन टर्म्स को आसान भाषा में समझा जाए, ताकि हर नागरिक जान सके कि बजट का असर उसकी जेब, नौकरी और जिंदगी पर कैसे पड़ेगा.

GDP क्या है?

GDP यानी देश की तरक्की का मीटर. एक साल में देश के भीतर जो भी सामान और सेवाएं बनती हैं, उनकी कुल कीमत को GDP कहते हैं. जितनी ज्यादा GDP, उतनी मजबूत अर्थव्यवस्था.

फिस्कल डेफिसिट क्या होता है?

जब सरकार की कमाई कम और खर्च ज्यादा हो जाता है, तो जो फर्क बनता है, वही फिस्कल डेफिसिट कहलाता है. आसान शब्दों में, सरकार का घाटा.

कैपिटल एक्सपेंडिचर क्या है?

सरकार जो पैसा सड़क, पुल, रेलवे, अस्पताल जैसी चीजें बनाने में लगाती है, उसे कैपिटल एक्सपेंडिचर कहते हैं. यह ऐसा खर्च होता है जो आगे चलकर देश की कमाई बढ़ाने में मदद करता है.

रेवेन्यू डेफिसिट क्या होता है?

रेवेन्यू डेफिसिट (Revenue Deficit) वह स्थिति होती है जब सरकार का राजस्व खर्च, उसकी राजस्व प्राप्तियों से ज्यादा हो जाता है. इसका मतलब है कि सरकार वर्तमान खपत के लिए अपनी बचत खत्म कर रही है. रेवेन्यू डेफिसिट बढ़ने से सरकार को उधार ज्यादा लेना पड़ता है, लेकिन इसके बदले कोई ठोस पूंजी या संपत्ति नहीं बनती है. 

डायरेक्ट टैक्स क्या है?

डायरेक्ट टैक्स (Direct Tax), जो आपकी कमाई पर सीधे लगता है, जैसे इनकम टैक्स. इनकम टैक्स को आमतौर पर सभी लोग जानते हैं. आप खुद सरकार को चुकाते हैं, कोई बीच वाला नहीं होता. ये टैक्स व्यक्ति और कंपनी पर लगने वाला टैक्स होता है.

यह भी पढ़ें- Budget 2026: सरकार चाहे तो भारत का AI रिसर्च हब बन सकता है IIT-IIM, खुद एक्सपर्ट ने बताया

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >