Budget 2025: मोदी का इशारा, बजट में मिल सकते हैं  महिलाओं को खास तोहफे

Budget 2025: बजट सत्र से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मीडिया से बातचीत की, जिसमें उन्होंने मां लक्ष्मी की स्तुति करते हुए इसे भारतीय परंपरा का हिस्सा बताया. साथ ही उन्होंने नारी शक्ति और समग्र विकास पर जोर दिया

Budget 2025: भारत का केंद्रीय बजट 2025 1 फरवरी, शनिवार को पेश किया जाएगा. यह मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का पहला पूर्ण बजट होगा. आज 31 जनवरी से बजट सत्र की शुरुआत हो गई है. बजट सत्र से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मीडिया से बातचीत की, जिसमें उन्होंने मां लक्ष्मी की स्तुति करते हुए इसे भारतीय परंपरा का हिस्सा बताया. साथ ही उन्होंने नारी शक्ति और समग्र विकास पर जोर दिया, जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि इस बार के बजट में महिलाओं के लिए कई अहम घोषणाएं हो सकती हैं.

महिलाओं की उम्मीदें और संभावित घोषणाएं

1. महिला सम्मान बचत योजना का विस्तार

महिला सम्मान बचत योजना फिलहाल 31 मार्च 2025 तक लागू है. सरकार इस योजना की अवधि को आगे बढ़ाने पर विचार कर सकती है ताकि अधिक महिलाएं इस योजना का लाभ उठा सकें और आर्थिक रूप से सशक्त बन सकें.

2. लाड़ली बहन योजना का राष्ट्रीय विस्तार

मध्य प्रदेश सहित कुछ राज्यों में लाड़ली बहन योजना को जबरदस्त समर्थन मिला है. महिलाओं को उम्मीद है कि केंद्र सरकार इस योजना को राष्ट्रीय स्तर पर लागू कर सकती है. इससे आर्थिक सहायता और सामाजिक सुरक्षा का दायरा बढ़ेगा.

3. महिला उद्यमियों के लिए नई योजनाएं

महिला उद्यमिता को प्रोत्साहित करने के लिए सरकार नई योजनाओं की घोषणा कर सकती है. संभावित घोषणाओं में सस्ते कच्चे माल की उपलब्धता, आसान लोन सुविधाएं और अन्य व्यावसायिक लाभ शामिल हो सकते हैं, जिससे महिला उद्यमियों को अपने कारोबार को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी.

31 जनवरी से शुरू हुआ बजट सत्र 13 फरवरी तक चलेगा

31 जनवरी से शुरू हुआ बजट सत्र 13 फरवरी तक चलेगा. 5 फरवरी को दिल्ली विधानसभा चुनाव के चलते संसद की कार्यवाही नहीं होगी. दूसरा चरण 10 मार्च से 4 अप्रैल तक चलेगा. इस दौरान सरकार वक्फ संशोधन विधेयक सहित 16 अहम विधेयकों को पेश करने की योजना बना रही है. इनमें बैंकिंग (संशोधन) विधेयक, रेलवे (संशोधन) विधेयक, आपदा प्रबंधन (संशोधन) विधेयक और वित्त विधेयक प्रमुख रूप से शामिल हैं.

महिलाओं को इस बजट से विशेष उम्मीदें हैं. देखना होगा कि सरकार उनके लिए क्या खास घोषणाएं करती है.

Also Read : 1 फरवरी से बदलेंगे ये 5 बड़े नियम, आम आदमी की जेब पर होगा सीधा असर!

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।

पत्रकारिता अनुभव

अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।

करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।

शिक्षा

अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >