Nitin Nabin Net Worth: 20 जनवरी 2026 से नितिन नवीन ने पूरी तरह से भाजपा की कमान संभाल ली है. वे 14 दिसंबर 2025 को कार्यकारी अध्यक्ष बनाए गए थे और अब वे पार्टी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष बन गए हैं. नितिन नवीन को इस नई जिम्मेदारी के लिए कोई सैलरी नहीं मिलेगी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के करीब माने जाने वाले नितिन ने जेपी नड्डा की जगह यह पद संभाला है. वे भाजपा के अब तक के सबसे युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं.
नितिन नवीन की संपत्ति और वित्तीय हालात
राजनीति में नामी नितिन नवीन की कुल नेटवर्थ लगभग 3 करोड़ रुपये है, जबकि उन पर करीब 56 लाख रुपये का कर्ज भी है. चुनावी हलफनामे के अनुसार, उनके पास और उनके परिवार के नाम लगभग 60,000 रुपये नकद थे. साथ ही पति-पत्नी के अलग-अलग बैंक खातों में कुल मिलाकर 98 लाख रुपये से ज्यादा जमा हैं. उनके नाम पर एक स्कॉर्पियो और एक इनोवा क्रिस्टा कार दर्ज है. वहीं, पति-पत्नी और बच्चों के पास करीब 11 लाख रुपये की सोने-चांदी की ज्वेलरी भी है.
कुल मिलाकर, नितिन नवीन के पास लगभग 92.71 लाख रुपये की अचल संपत्ति है, जबकि उनकी पत्नी और बच्चों के पास करीब 68 लाख रुपये से ज्यादा की चल संपत्ति है. BJP के नए अध्यक्ष के नाम पर कोई कृषि भूमि या कोई कॉमर्शियल प्रॉपर्टी नहीं है. हालांकि, उनकी पत्नी के नाम करोड़ों रुपये की संपत्ति है, जिसमें करीब 28 लाख रुपये कीमत की कृषि योग्य जमीन और पटना में लगभग 1.18 करोड़ रुपये कीमत का घर शामिल है.
आय और राजनीतिक सफर
वित्तीय वर्ष 2025-26 में नितिन नवीन की आय लगभग 3.71 लाख रुपये थी, जो 2021-22 में 3.35 लाख रुपये थी. उनकी पत्नी की सालाना आय 1.12 लाख रुपये दर्ज की गई है. रांची में जन्मे नितिन नवीन, भाजपा के वरिष्ठ नेता नवीन किशोर प्रसाद सिन्हा के बेटे हैं. वे पटना पश्चिम और बांकीपुर से पांच बार विधायक रह चुके हैं. पिछले विधानसभा चुनाव में उन्होंने आरजेडी के उम्मीदवार को 51 हजार से ज्यादा वोटों से हराया था. अब वे निर्विरोध भाजपा के 12वें राष्ट्रीय अध्यक्ष बन गए हैं.
Also Read:
