बिरयानी ने बनाया नया वर्ल्ड रिकॉर्ड, प्रति सेकंड किये गये 2.28 ऑर्डर

स्विगी ने जो आंकड़ा शेयर किया है, उसके अनुसार लोगों ने प्रति सेकंड 2.28 बिरयानी ऑर्डर किये. इससे पहले भी बिरयानी ने स्विगी में रिकॉर्ड बनाया था. लेकिन 2022 में बिरयानी ने खुद का रिकॉर्ड तोड़‍ दिया.

बिरयानी ने एक बार फिर नया रिकॉर्ड बनाया है. ऑनलाइन फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म कंपनी स्विगी के अनुसार साल 2022 में सबसे अधिक बिरयानी ऑर्डर किया गया.

स्विगी ने जो आंकड़ा शेयर किया है, उसके अनुसार लोगों ने प्रति सेकंड 2.28 बिरयानी ऑर्डर किये. इससे पहले भी बिरयानी ने स्विगी में रिकॉर्ड बनाया था. लेकिन 2022 में बिरयानी ने खुद का रिकॉर्ड तोड़‍ दिया.

फूड एग्रीगेटर ने बताया, दिवाली के दौरान ग्राहकों ने सबसे अधिक बिरयानी ऑर्डर किये. बेंगलुरु से एक सिंगल ग्राहक ने 75378 रुपये का ऑर्डर किया था. जबकि पुणे के एक ग्राहक ने भी 71229 रुपये का ऑर्डर किया.

ग्राहकों ने अपना पहला ऑर्डर श्रीनगर, पोर्ट ब्लेयर, मुन्नार, आइजोल, जालना, भीलवाड़ और अन्य शहरों में किये.

ऑनलाइन फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म स्विगी ने बताया, बेंगलुरु टॉप शहरों में शामिल हो गया है, जहां स्विगी वन ऑफर सबसे अधिक लाभ लिया गया.

रिपोर्ट के अनुसार यहां 100 करोड़ रुपये ये अधिक का फायदा ऑफर से उठाया है. बेंगलुरु के बाद दिल्ली, हैदराबाद जैसे शहरों में लोगों ने बिरयानी ऑर्डर किये और स्विगी के ऑफर का लाभ लिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >