Best Home Loan Interest Rates March 2026: आज के दौर में आसमान छूती कीमतों के बीच अपना घर बनाना एक बड़ी चुनौती है. ऐसे में अधिकतर लोग बैंक होम लोन की मदद से अपने इस सपने को सच कर रहे हैं. लेकिन होम लोन लेने से पहले सबसे जरूरी काम है सही बैंक का चुनाव करना, क्योंकि ब्याज दरों में थोड़ा सा अंतर भी आपके लाखों रुपये बचा सकता है. मार्च 2026 के आंकड़ों के अनुसार, देश के बड़े प्राइवेट बैंक अलग-अलग दरों पर कर्ज दे रहे हैं.
प्रमुख प्राइवेट बैंकों के ब्याज दरों की तुलना
अगर आप इस महीने होम लोन की प्लानिंग कर रहे हैं, तो इन प्रमुख बैंकों के शुरुआती रेट्स पर नजर जरूर डालें:
- वर्तमान में ICICI बैंक सबसे कंपिटिटिव दरों में से एक 7.45% की शुरुआती ब्याज दर पर लोन दे रहा है.
- कोटक महिंद्रा बैंक से आपको 7.70% की शुरुआती दर पर होम लोन मिल सकता है.
- HDFC बैंक अपने ग्राहकों को 7.75% के शुरुआती रेट ऑफर कर रहा है.
- एक्सिस बैंक में होम लोन की शुरुआती ब्याज दर 8% तय की गई है.
- अन्य बैंकों के मुकाबले बंधन बैंक में दरें थोड़ी ऊपर हैं, जहां शुरुआत 8.41% से होती है.
ब्याज दरों पर असर डालने वाले जरूरी कारक
ध्यान रहे कि ऊपर बताई गई दरें शुरुआती हैं. बैंक आपको किस रेट पर लोन देगा, यह पूरी तरह से इन बातों पर निर्भर करता है:
- अगर आपका सिबिल (CIBIL) स्कोर अच्छा है, तो आपको कम ब्याज दर मिल सकती है.
- आप कितनी रकम उधार ले रहे हैं, इससे भी दरें प्रभावित होती हैं.
- आपका रोजगार और आपकी पात्रता भी ब्याज दर तय करने में अहम भूमिका निभाती है.
आपके लिए क्या है बेहतर?
होम लोन फाइनल करने से पहले केवल ब्याज दर ही न देखें, बल्कि प्रोसेसिंग फीस और छिपे हुए चार्जेस के बारे में भी बैंक से जरूर पूछें. फिलहाल के आंकड़ों के हिसाब से ICICI बैंक सबसे सस्ता विकल्प नजर आ रहा है, लेकिन अंतिम फैसला अपनी पात्रता और बैंक की शर्तों को पढ़कर ही लें.
Also Read: अगले हफ्ते 4 दिन बंद रहेंगे बैंक, घर से निकलने से पहले देखे लें कब और कहां रहेगा क्लोज
