Bank Holiday Today: अगर आज यानी 26 जून 2026 को आपका बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम है, तो पहले यह खबर जरूर पढ़ लें. मुहर्रम के मौके पर देश के कई शहरों में बैंक बंद हैं. यह दिन इस्लामिक नए साल और आशूरा के रूप में मनाया जाता है. केंद्र सरकार ने इसे राजपत्रित (Gazetted) अवकाश घोषित किया है. ऐसे में सरकारी दफ्तरों, कई सार्वजनिक संस्थानों और कई शैक्षणिक संस्थानों में भी छुट्टी रहेगी.
हालांकि, ग्राहकों को घबराने की जरूरत नहीं है. बैंक शाखाएं बंद रहने के बावजूद इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, UPI और ATM जैसी डिजिटल सेवाएं पहले की तरह चालू रहेंगी.
आज किन शहरों में बैंक बंद हैं?
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के छुट्टियों के कैलेंडर के अनुसार आज नीचे दिए गए इन शहरों में बैंक शाखाएं बंद रहेंगी.
| अगरतला |
| आइजोल |
| बेलापुर |
| बेंगलुरु |
| भोपाल |
| चेन्नई |
| हैदराबाद |
| जम्मू |
| कानपुर |
| कोलकाता |
| लखनऊ |
| मुंबई |
| नागपुर |
| नई दिल्ली |
| पटना |
| रायपुर |
| रांची |
| श्रीनगर |
| विजयवाड़ा |
बैंक बंद रहेंगे तो कौन-सी सेवाएं मिलेंगी?
अगर आपका बैंक बंद है, तब भी कई जरूरी सेवाओं का इस्तेमाल बिना किसी परेशानी के किया जा सकता है. UPI से पैसे भेज और प्राप्त कर सकते हैं.
- इंटरनेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग चालू रहेगी.
- ATM से नकद निकासी की जा सकेगी.
- ऑनलाइन बिल भुगतान और फंड ट्रांसफर की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी.
यानी शाखा में जाकर होने वाले काम छोड़कर बाकी ज्यादातर बैंकिंग सेवाएं सामान्य रहेंगी.
मुहर्रम के बाद कब-कब रहेगी छुट्टी?
मुहर्रम के बाद भी कुछ दिनों में बैंक अलग-अलग कारणों से बंद रहेंगे. इसलिए अगर कोई जरूरी बैंकिंग काम है तो पहले तारीख जरूर देख लें.
| तारीख | अवसर | कहां बैंक बंद रहेंगे |
| 27 जून 2026 | चौथा शनिवार | पूरे देश में |
| 28 जून 2026 | रविवार | पूरे देश में |
| 29 जून 2026 | गुरु हरगोबिंद जी जयंती | शिमला |
| 30 जून 2026 | रेमना नी | आइजोल |
ये भी पढ़ें: रांची से दिल्ली तक पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर, जानिए क्या है आपके शहर का 26 जून का रेट
