बजाज हाउसिंग फाइनेंस की धमाकेदार शुरुआत, शेयर में 114% का उछाल

Bajaj Housing Finance: बजाज हाउसिंग फाइनेंस के 6,560 करोड़ रुपये के आईपीओ को पिछले सप्ताह जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली. इसमें कुल 3.23 लाख करोड़ रुपये की सदस्यता मिली. जाज हाउसिंग फाइनेंस का आईपीओ भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के नियमों का पालन करने के लिए बाजार में पेश किया गया था.

Bajaj Housing Finance: बजाज हाउसिंग फाइनेंस ने सोमवार 16 सितंबर 2024 को शेयर बाजार में धमाकेदार शुरुआत की है. शेयर बाजार में आईपीओ (आरंभिक सार्वजिनक निर्गम) पेश करने के बाद कंपनी का शेयर सूचीबद्ध हो गया. बाजार में सूचीबद्ध होते ही बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में 114.28% के भारी प्रीमियम के साथ सूचीबद्ध हुई. वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) में इसका शेयर 150 रुपये के भाव पर सूचीबद्ध कराया गया. कारोबार के दौरान कंपनी का शेयर 135% के अपर सर्किट पर पहुंच गया था. कारोबार के दौरान शेयर बीएसई पर 129.88 फीसदी बढ़कर 160.92 रुपये पर पहुंच गया, जबकि एनएसई पर कंपनी के शेयर 130 फीसदी बढ़कर 161 रुपये पर थे.

बजाज हाउसिंग फाइनेंस का मार्केट कैप 1,30,751.90 करोड़

बजाज हाउसिंग फाइनेंस के शेयर 13 सितंबर 2024 को आईपीओ बोलीदाताओं को 70 रुपये प्रति शेयर के इश्यू प्राइस पर आवंटित किए गए थे. बजाज हाउसिंग फाइनेंस के शेयर में 80 रुपये प्रति शेयर की लिस्टिंग का लाभ स्टॉक के ग्रे मार्केट प्रीमियम से थोड़ा अधिक था. ग्रे मार्केट गतिविधि पर नजर रखने वाले कुछ प्लेटफॉर्म के अनुसार, कंपनी के शेयर 16 सितंबर की सुबह 75 रुपये के ग्रे मार्केट प्राइस पर कारोबार कर रहे थे. इसके साथ ही, कंपनी का बाजार मूल्यांकन 1,30,751.90 करोड़ रुपये रहा.

निवेशकों को मिल सकता है हाई रिटर्न

बजाज हाउसिंग फाइनेंस के 6,560 करोड़ रुपये के आईपीओ को पिछले सप्ताह जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली. इसमें कुल 3.23 लाख करोड़ रुपये की सदस्यता मिली. विश्लेषकों का मानना ​​है कि कंपनी के मजबूत फंडामेंटल्स और हाउसिंग फाइनेंस सेक्टर के लिए पॉजिटिव आउटलुक समय के साथ हाई रिटर्न की ओर ले जा सकते हैं. जिन लोगों को शेयर आवंटित किए गए हैं, उन्हें सलाह दी जा रही है कि वे कंपनी के भविष्य के विकास से लाभ उठाने के लिए उन्हें अपने पास रखें.

इसे भी पढ़ें: लाइफ और हेल्थ इंश्योरेंस पर घटेगी GST रेट? जीओएम करेगा फैसला

आरबीआई नियमों का पालन के लिए पेश किया गया था आईपीओ

अंग्रेजी की वेबसाइट मनी कंट्रोल की एक रिपोर्ट के अनुसार, बजाज हाउसिंग फाइनेंस का आईपीओ भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के नियमों का पालन करने के लिए बाजार में पेश किया गया था. आरबीआई के नियमों के अनुसार, बड़ी गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों को सितंबर 2025 तक स्टॉक एक्सचेंजों में लिस्टेड होना बहुत जरूरी है. नए इश्यू से जुटाए गए पैसों का इस्तेमाल भविष्य की जरूरतों के लिए कंपनी के पूंजी आधार को मजबूत करने के लिए किया जाएगा.

इसे भी पढ़ें: FASTag पर मंडरा रहा खतरा, नितिन गडकरी का बड़ा प्लान

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumarvishwat sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >