बजाज फाइनेंस से लोन लेना हुआ आसान, आरबीआई ने हटाई पाबंदी

Bajaj Finance Laon: आरबीआई की ओर से यह प्रतिबंध हटाए जाने के बाद शुक्रवार को शेयर बाजार में बजाज फाइनेंस के शेयर जोरदार उछाल देखा जा रहा है. गुरुवार को बजाज फाइनेंस के शेयर 28 रुपये गिरकर 6,895 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुए थे.

Bajaj Finance Laon: बजाज फाइनेंस से ईकॉम और इंस्टा ईएमआई कार्ड के माध्यम सेलोन लेने की चाहत रखने वालों के लिए खुशखबरी है. वह यह कि अब आप इन दोनों डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए बजाज फाइनेंस से फटाफट लोन उठा सकते हैं. भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने गुरुवार को ईकॉम और इंस्टा ईएमआई कार्ड के माध्यम से कर्ज की मंजूरी और वितरण करने पर लगी पाबंदी को हटा दिया है. केंद्रीय बैंक ने नवंबर 2023 में इस पर पाबंदी लगा दी थी.

आरबीआई ने क्यों लगाई थी रोक

मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने गुरुवार को बजाज फाइनेंस के डिजिटल प्लेटफॉर्म ईकॉम और इंस्टा ईएमआई कार्ड के माध्यम से लोन देने और उसके वितरण पर लगी पाबंदी हटा दी है. केंद्रीय बैंक ने पिछले साल नवंबर में बजाज फाइनेंस को अपने दो लोन प्रोडक्ट ईकॉम और इंस्टा ईएमआई कार्ड के तहत लोन की मंजूरी और वितरण को रोक लगा दिया था. यह प्रतिबंध डिजिटल लोन गाइडलाइन्स के मौजूदा नियमों का पालन नहीं करने के कारण लगाया गया था.

Petrol-Diesel Price: पेट्रोल-डीजल के दामों में हुआ बदलाव, जानें अपने शहर का प्राइस

कारोबारियों के लिए फिर से लोन देगी बजाज फाइनेंस

बजाज फाइनेंस की ओर से शेयर बाजार को दी गई सूचना के अनुसार, आरबीआई ने 2 मई 2024 को लेटर जारी करके कंपनी की ओर से उठाए गए सुधारात्मक कदमों के आधार पर ईकॉम और ऑनलाइन डिजिटल इंस्टा ईएमआई कार्ड पर लगे प्रतिबंध को तत्काल प्रभाव से हटाने के अपने निर्णय के बारे में जानकारी दी. बजाज फाइनेंस ने कहा कि वह अब ईएमआई कार्ड जारी करने सहित दोनों कारोबारी क्षेत्रों में कर्ज की मंजूरी और वितरण फिर से शुरू करेगी. कंपनी ने कहा कि बजाज फाइनेंस नियामक दिशानिर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है.

Gold Price Today: अक्षय तृतीया पर खरीदना है सोना तो जल्दी करें, भागने लगा है दाम

3 मई को बजाज फाइनेंस शेयरों में आई तेजी

आरबीआई की ओर से यह प्रतिबंध हटाए जाने के बाद शुक्रवार को शेयर बाजार में बजाज फाइनेंस के शेयर जोरदार उछाल देखा जा रहा है. गुरुवार को बजाज फाइनेंस के शेयर 28 रुपये गिरकर 6,895 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुए थे, लेकिन शुक्रवार को इसके शेयर 6.19 फीसदी की बढ़त के साथ 7,308.95 रुपये प्रति शेयर पर कारोबार कर रहे हैं. इस शेयर ने एक साल के दौरान निवेशकों को 18.26 फीसदी का रिटर्न दिया है. इसका 52 सप्‍ताह का सबसे हाई लेवल 8,192 रुपये है.

Stock Market: हरे निशान के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी में बढ़त

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >