Azad Engineering IPO: आजाद इंजीनियरिंग ने आवेदकों को अलॉट किया शेयर, चेक करें आपके खाते में आए कितने स्टॉक

Azad Engineering IPO Allotment: आईपीओ को 83.04 गुना सब्सक्राइब किया गया था. कंपनी के आईपीओ का आवंटन हो गया है. निवेशक अब अपने आवंटन की स्थिति ऑनलाइन देख सकते हैं.

Azad Engineering IPO Allotment: आजाद इंजीनियरिंग के आईपीओ को लेकर बाजार में काफी उत्साह देखने को मिला है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इस कंपनी में मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) ने भी इस कंपनी में निवेश किया हुआ है. इस कंपनी में मई 2023 में सचिन तेंदुलकर के द्वारा पैसा लगाए जाने की सूचना आयी थी. एयरोस्पेस और टर्बाइन निर्माता आजाद इंजीनियरिंग ने 20 दिसंबर को अपनी आरंभिक सार्वजनिक पेशकश (IPO) लॉन्च की थी. इस दौरान इसे 83.04 गुना सब्सक्राइब किया गया था. कंपनी के आईपीओ का आवंटन हो गया है. निवेशक अब अपने आवंटन की स्थिति ऑनलाइन देख सकते हैं. जिन निवेशकों ने इश्यू के लिए आवेदन किया था, वे स्टॉक एक्सचेंज बीएसई और एनएसई की वेबसाइटों और आईपीओ रजिस्ट्रार के पोर्टल पर भी आजाद इंजीनियरिंग आईपीओ आवंटन स्थिति की जांच कर सकते हैं.

Also Read: Azad Engineering IPO: सचिन तेंदुलकर ने भी लगाया है पैसा, छप्परफाड़ मिल रहा GMP, आज है कमाई का आखिरी मौका

रजिस्ट्रर्ड पोर्टल पर आवंटन की स्थिति कैसे जांचें

  • रजिस्ट्रर्ड पोर्टल पर जाएं. उपलब्ध लिंक पर क्लिक करने के बाद आपको पांच लिंक देखने को मिलेंगे, जहां स्टेटस चेक किया जा सकता है.

  • किसी एक लिंक पर क्लिक करके, आईपीओ अनुभाग में ड्रॉपडाउन मेनू से जेएसडब्ल्यू इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड का चयन करें.

  • आवंटन स्थिति की जांच करने के लिए तीन विकल्पों में से किसी एक का चयन करें, यानी आवेदन संख्या, डीमैट खाता या पैन.

  • यदि आपने पहला विकल्प चुना है, तो आवेदन संख्या और कैप्चा कोड टाइप करें, फिर ‘सबमिट’ पर क्लिक करें.

  • यदि आपने डीमैट खाता संख्या के माध्यम से स्थिति जांचने का विकल्प चुना है, तो इसे टाइप करें और ‘सबमिट’ पर क्लिक करने से पहले कैप्चा कोड दर्ज करें.

  • तीसरे विकल्प के लिए अपना पैन नंबर डालें और कैप्चा कोड टाइप करें. ‘सबमिट’ पर क्लिक करें.

बीएसई और एनएसई पर आवंटन स्थिति की जांच कैसे करें

  • बीएसई के लिए, आधिकारिक साइट पर आवंटन पृष्ठ पर जाएं. अब ‘इश्यू टाइप’ सेक्शन के तहत ‘इक्विटी’ चुनें. ‘इश्यू नेम’ के तहत ड्रॉपडाउन विकल्प से आईपीओ चुनें.

  • स्थिति जांचने के लिए अपना पैन या आवेदन नंबर दर्ज करें.

  • नेशनल स्टॉक एक्सचेंज की वेबसाइट पर जाएं.

  • उसे साइन अप करने के लिए क्लिक करें’ विकल्प चुनें और अपने पैन के साथ खुद को पंजीकृत करें.

  • अब यूजरनेम, पासवर्ड और कैप्चा कोड के जरिए लॉगइन करें. खुलने वाले नए पेज पर अपना आईपीओ आवंटन स्थिति जांचें.

आईपीओ क्या होता है

आईपीओ का पूरा नाम Initial Public Offering है. यह एक वित्तीय प्रक्रिया है जिसमें किसी प्राइवेट कंपनी ने अपने स्टॉक के खुले बाजार में निवेशकों के लिए प्रस्तावना जारी करने का निर्णय लिया होता है. यह उस कंपनी के लिए पहली बार होता है जब वह खुले बाजार में अपने शेयरों को बेचने के लिए जाती है. जब एक कंपनी आईपीओ जारी करती है, तो वह अपने शेयरों का प्रचार प्रसार करती है और इंवेस्टर्स को अपने शेयरों को खरीदने का मौका देती है. आईपीओ के माध्यम से कंपनी उसके स्टॉक को सार्वजनिक और न्यूजीज माध्यमों के माध्यम से निवेशकों के लिए उपलब्ध कराती है ताकि वे उसे खरीद सकें. आईपीओ के माध्यम से कंपनी अधिकतर अपने स्टॉक के लिए नए निवेशकों को खींचने की कोशिश करती है और इसके माध्यम से कंपनी अधिकतर पूंजी एकत्र करके अपने विकास और वित्तीय योजनाओं को पूरा करती है. यह निवेशकों के लिए एक आकर्षक विकल्प होता है क्योंकि यह उन्हें एक सार्वजनिक कंपनी के मालिक बनाने का अवसर प्रदान करता है.

सेकेंड हैंड आईपीओ का बाजार है ग्रे मार्केट

ग्रे मार्केट को आसान शब्दों में IPO का सेकेंड हैंड बाजार कहा जा सकता है. इसका अर्थ है कि आईपीओ जारी होने के बाद आप सीधे शेयर बाजार से खरीदारी करने के बजाये किसी निवेशक जिसने पहले से कंपनी में निवेश कर रखा है उससे आईपीओ की खरीदारी करते हैं. इस ग्रे मार्केट में सबसे बड़ी परेशानी ये आती है कि इसमें काम करने वाले सेलर, ब्रोकर और ट्रेडर कहीं भी रजिस्टर्ड नहीं होते हैं. इस बाजार में कोई नियम कानून नहीं है. केवल भरोसे और व्यक्तिगत बातचीत पर कारोबार होता है. वहीं, पैसे फंसने पर रिकवरी भी आपको खुद अपने माध्यम से ही करनी पड़ती है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Madhuresh narayan

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >