₹100 में बनें डिफेंस कंपनियों के पार्टनर, एक्सिस लाया निवेश का सुनहरा मौका

Axis Nifty India Defence Index Fund: Axis Mutual Fund ने नया डिफेंस इंडेक्स फंड लॉन्च किया है. इसमें आप मात्र 100 रुपये से निवेश करके भारत के बढ़ते रक्षा क्षेत्र की ग्रोथ का सीधा फायदा उठा सकते हैं.

Axis Nifty India Defence Index Fund: एक्सिस म्यूचुअल फंड ने इन्वेस्टर्स के लिए एक नया ‘Axis Nifty India Defence Index Fund’ लॉन्च किया है. यह एक ओपन-एंडेड इंडेक्स स्कीम है, जो मुख्य रूप से भारत की डिफेंस (रक्षा) कंपनियों में पैसा लगाएगी.  अगर आप देश की बढ़ती सैन्य ताकत और डिफेंस सेक्टर की ग्रोथ का हिस्सा बनना चाहते हैं, तो यह एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है. 

कब और कैसे कर सकते हैं इन्वेस्ट?

CNBCTV 18 की रिपोर्ट के अनुसार, इस स्कीम का न्यू फंड ऑफर (NFO) 10 अप्रैल को खुलेगा और 24 अप्रैल तक इनवेस्टमेंट के लिए खुला रहेगा. इसमें इनवेस्टमेंट करना बहुत आसान है; आप मात्र 100 रुपये से अपनी शुरुआत कर सकते हैं. इसके बाद आप 1 रुपये के मल्टीपल में कितनी भी राशि बढ़ा सकते हैं. यह फंड ‘Nifty India Defence Total Return Index (TRI)’ को ट्रैक करेगा, यानी जैसा प्रदर्शन इस इंडेक्स की कंपनियों का होगा, वैसा ही रिटर्न आपको मिलेगा. 

क्यों बढ़ रही है डिफेंस सेक्टर की डिमांड?

दुनियाभर में बढ़ते तनाव के बीच डिफेंस पर खर्च तेजी से बढ़ा है. 2024 में ग्लोबल डिफेंस खर्च लगभग 2.7 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच गया है. भारत की बात करें तो, वित्त वर्ष 2026 (FY26) में डिफेंस बजट बढ़कर 6.8 लाख करोड़ रुपये हो गया है, जो 2014 के मुकाबले करीब 2.7 गुना ज्यादा है. इतना ही नहीं, भारत का डिफेंस एक्सपोर्ट भी 2,000 करोड़ रुपये (FY17) से बढ़कर 23,000 करोड़ रुपये (FY25) के पार निकल चुका है. 

फंड की मुख्य शर्तें क्या हैं?

इस फंड का मैनेजमेंट नंदिक मलिक और रोहित गौतम द्वारा किया जाएगा. अगर आप अलॉटमेंट के 15 दिनों के भीतर अपना पैसा निकालते हैं या स्विच करते हैं, तो 0.25% का एग्जिट लोड देना होगा. 15 दिन के बाद कोई चार्ज नहीं लगेगा. यह इंडेक्स उन कंपनियों पर फोकस करता है जो हथियारों, जहाजों और अन्य रक्षा उपकरणों के निर्माण से जुड़ी हैं. 

क्या इस इनवेस्टमेंट में जोखिम है?

चूंकि यह एक सेक्टोरल फंड है, इसलिए इसमें डायवर्सिफाइड फंड के मुकाबले उतार-चढ़ाव (volatility) अधिक हो सकती है. यह पूरी तरह से डिफेंस सेक्टर की कंपनियों के प्रदर्शन पर निर्भर है, इसलिए कम या मध्यम अवधि के लिए इन्वेस्ट करने वालों को सावधानी बरतनी चाहिए. एक्स्पर्ट्स का मानना है कि यह लंबी अवधि के नजरिए से फायदेमंद हो सकता है. 

ये भी पढ़ें: रिटायरमेंट फंड को करें दोगुना, मैच्योरिटी के बाद ऐसे जारी रखें अपना PPF खाता

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Soumya Shahdeo

सौम्या शाहदेव ने बैचलर ऑफ़ आर्ट्स इन इंग्लिश लिटरेचर में ग्रेजुएशन किया है और वह इस समय प्रभात खबर डिजिटल के बिजनेस सेक्शन में कॉन्टेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह ज़्यादातर पर्सनल फाइनेंस से जुड़ी खबरें लिखती हैं, जैसे बचत, निवेश, बैंकिंग, लोन और आम लोगों से जुड़े पैसे के फैसलों के बारे में. इसके अलावा, वह बुक रिव्यू भी करती हैं और नई किताबों व लेखकों को पढ़ना-समझना पसंद करती हैं. खाली समय में उन्हें नोवेल्स पढ़ना और ऐसी कहानियाँ पसंद हैं जो लोगों को आगे बढ़ने की प्रेरणा देती हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >