1 अगस्त से बदले तेल-गैस के रेट! ATF के दाम ₹5 प्रति लीटर बढ़े, कमर्शियल LPG सिलेंडर हुआ सस्ता

IOC ने ATF और कमर्शियल LPG के नए दाम जारी कर दिए हैं. जानिए किसे मिलेगी राहत, किसकी बढ़ेगी लागत और घरेलू LPG की कीमत में क्या बदलाव हुआ.

देश की सरकारी तेल कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOC) ने 1 अगस्त से एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) और कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतों में बदलाव किया है. जहां घरेलू एयरलाइंस को मिलने वाला ATF ₹5 प्रति लीटर महंगा हो गया है, वहीं 19 किलो वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम ₹192 घटा दिए गए हैं. इसका असर एयरलाइंस और कारोबारियों पर अलग-अलग तरीके से देखने को मिल सकता है.

ATF के दाम कितने बढ़े?

IOC के मुताबिक, घरेलू एयरलाइंस के लिए ATF की कीमत अब ₹110 प्रति लीटर से बढ़कर ₹115 प्रति लीटर हो गई है. नई कीमतें 1 अगस्त से लागू हो गई हैं. ATF एयरलाइंस के सबसे बड़े ऑपरेटिंग खर्चों में शामिल होता है. ऐसे में इसकी कीमत बढ़ने से एयरलाइंस की लागत बढ़ सकती है. हालांकि, इसका मतलब यह नहीं है कि हवाई टिकट तुरंत महंगे हो जाएंगे. टिकट का किराया मांग, प्रतिस्पर्धा और उपलब्ध सीटों जैसे कई दूसरे कारणों पर भी निर्भर करता है.

कमर्शियल LPG सिलेंडर कितना सस्ता हुआ?

IOC ने कारोबारियों को राहत देते हुए कमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम कम किए हैं.

सिलेंडरपहले कीमतनई कीमतबदलाव
19 किलो कमर्शियल LPG₹2,930₹2,738₹192 की कमी
5 किलो FTL नॉन-डोमेस्टिक रिफिल₹808.50₹762₹46.50 की कमी

इसका फायदा मुख्य रूप से इन लोगों को मिलेगा:

  • रेस्टोरेंट
  • होटल
  • कैटरिंग कारोबार
  • अन्य कमर्शियल संस्थान

क्या घरेलू गैस सिलेंडर भी सस्ता हुआ?

नहीं, घरेलू उपभोक्ताओं के लिए 14.2 किलो LPG सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है. दिल्ली में इसकी कीमत पहले की तरह ₹942 ही बनी हुई है. 

ये भी पढ़ें: मच्छर भगाने से लेकर नहाने तक का बढ़ा खर्च, Godrej के कई प्रोडक्ट्स हुए महंगे



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By सौम्या शाहदेव

सौम्या शाहदेव प्रभात खबर डिजिटल में बिजनेस कंटेंट राइटर हैं. वह शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, टैक्स, सरकारी योजनाओं, बैंकिंग और रोजमर्रा की आर्थिक खबरों को सरल और सटीक भाषा में पाठकों तक पहुंचाती हैं. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो सीधे आम लोगों की जिंदगी और जेब पर असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >