APY में 52 लाख से अधिक नए लोगों ने किया निवेश, जानिए रिटायरमेंट के बाद कैसे होगा फायदा?

APY Scheme : आपकी उम्र क्या है? क्या आपको नौकरी करते हुए दो-चार 10 साल हो गए हैं और आपने अभी तक रिटायरमेंट के बारे में कोई प्लान नहीं किया है? अगर आपने अपने भविष्य को लेकर किसी प्रकार की बचत नहीं है, तो आप अटल पेंशन योजना (APY) स्कीम में निवेश करके आप अपने भविष्य को सुरक्षित कर सकते हैं.

APY Scheme : आपकी उम्र क्या है? क्या आपको नौकरी करते हुए दो-चार 10 साल हो गए हैं और आपने अभी तक रिटायरमेंट के बारे में कोई प्लान नहीं किया है? अगर आपने अपने भविष्य को लेकर किसी प्रकार की बचत नहीं है, तो आप अटल पेंशन योजना (APY) स्कीम में निवेश करके आप अपने भविष्य को सुरक्षित कर सकते हैं.

आपको बता दें कि अटल पेंशन योजना में शर्त सिर्फ इतनी है कि इस योजना का लाभ उन्हीं लोगों को मिल सकता है, जो इनकम टैक्स स्लैब से बाहर हैं. इसके साथ ही, शर्त में यह भी शामिल है कि इस योजना का लाभ वही ले सकते हैं कि ईपीएफ (EPF) और ईपीएस योजना (EPS Schemes) का लाभ पहले से नहीं ले रहे हैं.

वित्त वर्ष 2020-21 में 52 लाख से ज्यादा अंशधारक जुड़े

वित्त वर्ष 2020-21 में अब तक 52 लाख से अधिक नये अंशधारक अटल पेंशन योजना (APY) से जुड़े हैं. इससे पहले, दिसंबर के अंत तक सरकार की इस सामाजिक सुरक्षा योजना से जुड़े लोगों की संख्या बढ़कर 2.75 करोड़ पहुंच गई. एपीवाई सरकार की गारंटीशुदा पेंशन योजना है.

60 साल के बाद मिलेंगे 3 लाभ

अटल पेंशन योजना के तहत अंशधारकों को 60 साल की आयु से तीन लाभ की पेशकश की जाती है. इस योजना के तहत अंशधारकों को पेंशन की गारंटी होती है. अंशधारक के निधन के बाद पत्नी या पति को समान पेंशन की गारंटी होती है. साथ ही, नामित व्यक्ति को संचित राशि लौटाने का प्रावधान है.

उल्लेखनीय उपलब्धि

भारतीय पेंशन कोष नियामक एवं विकास प्राधिकरण (PFRDA) ने एक विज्ञप्ति में कहा कि महामारी के कारण अभूतपूर्व चुनौतियों के बावूजद वित्त वर्ष 2020-21 में अबतक 52 लाख नये अंशधारकों को जोड़ना एक उल्लेखनीय उपलब्धि है. यह बैंकों के अथक प्रयासों का परिणाम है. भारतीय स्टेट बैंक ने अकेले 15 लाख से अधिक नये एपीवाई अंशधारकों को जोड़ा है.

Also Read: अब Corona Vaccine की जानकारी देते सुनाई देंगे अमिताभ बच्चन, जल्द ही बदल सकता है आपके मोबाइल का कॉलर ट्यून

Posted By : Vishwat Sen

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >