दुनिया का सबसे महंगा क्रेडिट कार्ड, सिर्फ असली अमीर ही ले सकते हैं, कीमत जानकर चौंक जाएंगे

Most Expensive Credit Card: अमेरिकन एक्सप्रेस का ब्लैक सेंचुरियन कार्ड दुनिया का सबसे महंगा क्रेडिट कार्ड माना जाता है, जिसे सिर्फ चुनिंदा और बेहद अमीर लोग ही. हासिल कर सकते हैं इसकी सालाना फीस लाखों में होती है और सुविधाएं प्राइवेट जेट से लेकर फाइव-स्टार सेवाओं तक मिलती हैं.

Most Expensive Credit Card: क्रेडिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड! अब आप सोचेंगे कि मैंने तीन बार क्यों लिखा? क्योंकि ऐसा कहा जाता है कि जिसके पास क्रेडिट कार्ड है, वो अमीर होता है. और हमारे दोस्तों के बीच में यही चलता है कहीं मोबाइल ऑफर में खरीदारी करनी हो या कोई शॉपिंग, सभी क्रेडिट कार्ड के जुगाड़ में रहते हैं क्योंकि कुछ न कुछ ऑफर मिल ही जाता है.

लेकिन हम मिडल क्लास वालों के पास क्रेडिट कार्ड की लिमिट बहुत ही कम होती है. इसी बीच कुछ ऐसे भी क्रेडिट कार्ड होते हैं, जिन्हें आप”अमीरों वाला” कह सकते हैं. दुनिया के सबसे महंगे क्रेडिट कार्ड की लिस्ट में आने वाला ऐसा ही एक कार्ड है. अमेरिकन एक्सप्रेस (American Express) का सेंचुरियन कार्ड (Centurion Card), जिसे लोग ब्लैक कार्ड के नाम से भी जानते हैं.

कई रिपोर्टों में दावा किया गया है कि पूरी दुनिया में सिर्फ एक लाख लोगों के पास ही यह कार्ड है. इसकी शुरुआत भारत में 2013 में की गई थी और कहा जाता है कि भारत में अभी तक केवल 200 अमीर लोगों के पास ही यह कार्ड पहुंचा है. जब यह कार्ड 1999 में लॉन्च हुआ था, तो यह पूरी दुनिया में अमीरी का स्टेटस सिंबल बन गया.

कैसे मिलेगा यह क्रेडिट कार्ड? (Most Expensive Credit Card)

इस कार्ड को पाना आसान नहीं है. इकोनॉमिक टाइम्स के अनुसार, यह कार्ड केवल इनवाइटेशन के माध्यम से ही मिलता है. अमेरिकन एक्सप्रेस बैंक खुद कुछ विशेष अमीर लोगों को ही आमंत्रण भेजता है. ऐसे लोग जिनके पास बहुत अधिक संपत्ति होती है और जिनका सालाना खर्च 10 करोड़ रुपये से अधिक होता है.

मतलब यह एक पूरी तरह से अमीरों वाला क्रेडिट कार्ड है, जिससे 10 करोड़ रुपये तक खर्च किया जा सकता है. इसका सालाना शुल्क लगभग 6 लाख रुपये बताया गया है. इस कार्ड का ऑफर सीमित समय के लिए ही उपलब्ध होता है.

कार्ड में क्या खास सुविधाएं हैं?

अमेरिकन एक्सप्रेस बैंक के इस क्रेडिट कार्ड की सुविधाएं एकदम अलग और प्रीमियम हैं.
जैसे कि

  • प्रीमियम रेस्टोरेंट
  • लग्जरी होटल्स
  • बिजनेस क्लास हवाई यात्रा
  • प्राइवेट जेट बुकिंग
  • और एयरपोर्ट पर वीआईपी प्राथमिकता की सुविधा दी जाती है.

बोलें तो, यह कार्ड एकदम अमीरों वाला अनुभव देता है.

Also Read: शेयर बाजारों की सकारात्मक शुरुआत, कमाई सीजन पर निवेशकों की नजर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek Pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले 2 वर्षों से प्रभात खबर (Prabhat Khabar) में डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता के प्रतिष्ठित संस्थान 'दादा माखनलाल की बगिया' यानी माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल (MCU) से मीडिया की बारीकियां सीखीं और अपनी शैक्षणिक योग्यता पूरी की है। अभिषेक को वित्तीय जगत (Financial Sector) और बाजार की गहरी समझ है। वे नियमित रूप से स्टॉक मार्केट (Stock Market), पर्सनल फाइनेंस, बजट और बैंकिंग जैसे जटिल विषयों पर गहन शोध के साथ विश्लेषणात्मक लेख लिखते हैं। इसके अतिरिक्त, इंडस्ट्री न्यूज, MSME सेक्टर, एग्रीकल्चर (कृषि) और केंद्र व राज्य सरकार की सरकारी योजनाओं (Sarkari Yojana) का प्रभावी विश्लेषण उनके लेखन के मुख्य क्षेत्र हैं। आम जनमानस से जुड़ी यूटिलिटी (Utility) खबरों और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज को पाठकों तक पहुँचाने में उनकी विशेष रुचि है। तथ्यों की सटीकता और सरल भाषा अभिषेक के लेखन की पहचान है, जिसका उद्देश्य पाठकों को हर महत्वपूर्ण बदलाव के प्रति जागरूक और सशक्त बनाना है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >