Air India CEO Campbell Wilson Net Worth: कितनी संपत्ति के मालिक हैं एयर इंडिया के सीईओ, मिलती है मोटी सैलरी

Air India CEO Campbell Wilson Net Worth: कैंपबेल विल्सन न्यूज़ीलैंड में जन्मे एक अनुभवी एविएशन प्रोफेशनल हैं. उन्होंने सिंगापुर यूनिवर्सिटी से बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन की पढ़ाई की है और उन्हें हवाई यात्रा उद्योग में 25 वर्षों से ज्यादा का अनुभव है.

Air India CEO Campbell Wilson Net Worth: गुरुवार की दोपहर एक बड़ा हादसा हुआ जब एयर इंडिया की फ्लाइट AI-171 अहमदाबाद से लंदन के लिए रवाना होते ही क्रैश हो गई. बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर महज 625 फीट की ऊंचाई तक पहुंचा था कि अहमदाबाद के मेघानी नगर में गिरकर तबाही मचा गया. इस विमान में 232 यात्री और 10 क्रू मेंबर सवार थे. घटना के बाद राहत-बचाव के साथ-साथ एयर इंडिया की जिम्मेदारी और लीडरशिप पर भी सवाल उठने लगे. ऐसे में कंपनी के मौजूदा सीईओ कैंपबेल विल्सन एक बार फिर चर्चा में हैं.

कौन हैं कैंपबेल विल्सन

कैंपबेल विल्सन न्यूज़ीलैंड में जन्मे एक अनुभवी एविएशन प्रोफेशनल हैं. उन्होंने सिंगापुर यूनिवर्सिटी से बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन की पढ़ाई की है और उन्हें हवाई यात्रा उद्योग में 25 वर्षों से ज्यादा का अनुभव है. एयर इंडिया से पहले वे सिंगापुर एयरलाइंस और स्कूट एयरलाइंस जैसी बड़ी कंपनियों में अहम जिम्मेदारियाँ निभा चुके हैं.

करियर की शुरुआत और सफलता

कैंपबेल ने 1996 में सिंगापुर एयरलाइंस से अपने करियर की शुरुआत की. वहां उन्होंने मार्केटिंग, प्लानिंग और जनरल मैनेजमेंट जैसे कई क्षेत्रों में काम किया. बाद में वे स्कूट एयरलाइंस के पहले सीईओ बने और एक लो-कॉस्ट इंटरनेशनल एयरलाइन को सफलतापूर्वक खड़ा किया. उनके लीडरशिप में स्कूट ने तेजी से विकास किया और नई मार्केट्स में प्रवेश किया.

Air India में नई उड़ान

2022 में, टाटा ग्रुप ने जब एयर इंडिया का अधिग्रहण किया, तो कंपनी को नए नेतृत्व की ज़रूरत थी. इसी कड़ी में कैंपबेल विल्सन को एयर इंडिया का सीईओ और मैनेजिंग डायरेक्टर नियुक्त किया गया. यह पहली बार था जब एयर इंडिया को एक विदेशी सीईओ मिला.

उन्होंने कंपनी में कई बदलाव शुरू किए जैसें

  • एयरलाइन की सेवाओं को डिजिटल और आधुनिक बनाना
  • कर्मचारी व्यवहार में बदलाव और ग्राहक-केंद्रित अप्रोच
  • विस्तारा, एयर एशिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस का विलय
  • नए विमानों की खरीद और बेड़े का आधुनिकीकरण

नेट वर्थ और सैलरी (Campbell Wilson Net Worth)

2025 तक कैंपबेल विल्सन की अनुमानित नेट वर्थ लगभग ₹140 करोड़ है. उनकी सालाना सैलरी ₹8.5 करोड़ से अधिक है, जिसमें बोनस और दूसरे इंसेंटिव शामिल हैं.

Also Read: अपने पीछे कितनी संपत्ति छोड़ गए विजय रूपाणी, 2016 से 2021 तक थे गुजरात के सीएम

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।

पत्रकारिता अनुभव

अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।

करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।

शिक्षा

अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >