ट्रक के केबिन में एयर कंडीशनिंग सिस्टम होगा अनिवार्य, मसौदे को मोदी सरकार ने दी मंजूरी

कुछ दिनों पहले ही केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा था कि 2025 तक ट्रक चालक दल के लिए एसी कंपार्टमेंट होना जरूरी होगा. एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नितिन गडकरी ने कहा था, ऑटो निर्माताओं को जल्द ही ट्रकों के चालक केबिन के अंदर एयर कंडीशनर स्थापित करना होगा.

ट्रक ड्राइवर बहुत जल्द वातानुकूलित केबिन में बैठकर गाड़ी चलाते दिख जाएंगे. केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार श्रेणियों N2 और N3 से संबंधित ट्रकों के केबिन में एयर कंडीशनिंग सिस्टम को अनिवार्य करने की तैयारी पूरी कर ली है. कुछ दिन पहले ही केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने इसकी जानकारी दी थी. अब एयर कंडीशनिंग सिस्टम को अनिवार्य करने के लिए एक मसौदा अधिसूचना को सरकार की मंजूरी भी मिल गयी है. इसकी जानकारी नितिन गडकरी ने ट्वीट कर दी.

रोड सेफ्टी में ट्रक ड्राइवरों की बड़ी भूमिका, एसी केबिन मिलने से चालकों को होगा आराम: गडकरी

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने ट्वीट किया और बताया, एन2 और एन3 श्रेणी के ट्रकों के केबिन में एयर कंडीशनिंग सिस्टम की स्थापना को अनिवार्य करने के लिए मसौदा अधिसूचना को मंजूरी दी गई. सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने में ट्रक चालक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. यह निर्णय ट्रक ड्राइवरों के लिए आरामदायक काम करने की स्थिति प्रदान करने में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है, जिससे उनकी दक्षता में सुधार होगा और ड्राइवर की थकान की समस्या का समाधान होगा.

2025 तक ट्रक के केबिन में एसी अनिवार्य

कुछ दिनों पहले ही केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा था कि 2025 तक ट्रक चालक दल के लिए एसी कंपार्टमेंट होना जरूरी होगा. एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नितिन गडकरी ने कहा था, ऑटो निर्माताओं को जल्द ही ट्रकों के चालक केबिन के अंदर एयर कंडीशनर स्थापित करना होगा. केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री ने एक कार्यक्रम में कहा, आज इस कार्यक्रम में आने से पहले, मैंने उस फाइल पर हस्ताक्षर किए हैं जो ट्रक चालक कंपार्टमेंट में एयर कंडीशनिंग को अनिवार्य करती है. हमें यह सुनिश्चित करना चाहिए कि ट्रक चलाने वाले लोगों को अच्छी तरह से लिया जाए.

Also Read: पीएम मोदी 7-8 जुलाई को करेंगे 4 राज्यों का दौरा, करोड़ों की परियोजनाओं का देंगे सौगात

खर्च बढ़ने को लेकर ट्रक केबिन में एसी का किया गया था विरोध: गडकरी

नितिन गडकरी ने कार्यक्रम में ट्रक चालकों को लेकर चिंता जताते हुए कहा, हमारे ड्राइवर 43.47 डिग्री के कठोर तापमान में वाहन चलाते हैं और हमें ड्राइवरों की स्थिति की कल्पना करनी चाहिए. मैं मंत्री बनने के बाद एसी केबिन पेश करने का इच्छुक था. लेकिन कुछ लोगों ने इसका विरोध करते हुए कहा कि ट्रकों की लागत बढ़ जाएगी. आज, मैंने फाइल पर हस्ताक्षर किए हैं कि सभी ट्रक केबिन एसी केबिन होंगे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >