सोने-चांदी की कीमतों में आई गिरावट, खरीदारी से पहले चेक करें 9 फरवरी के लेटेस्ट रेट्स

Aaj Ka Sona Chandi Bhav 9 February 2026: आज सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है. जानें अपने शहर के लेटेस्ट सोने और चांदी के भाव क्या हैं.

Aaj Ka Sona Chandi Bhav 9 February 2026: आज यानी 9 फरवरी 2026 को भारतीय सर्राफा बाजार में हलचल देखने को मिल रही है. बीते कुछ दिनों की भारी उतार-चढ़ाव के बाद अब कीमतों में हल्की गिरावट दर्ज की गई है. निवेशकों के लिए राहत की बात यह है कि सोना और चांदी दोनों ही अपने पिछले ऊंचे स्तरों से नीचे आ गए हैं. हालांकि, यहां दिए गए रेट कल बाजार बंद होने के समय और आज के शुरुआती रुझानों के आधार पर बताए जा रहे हैं.

आज सोने का भाव क्या है?

सोने की कीमतों में आज मामूली गिरावट आई है. 24 कैरेट (शुद्ध) सोने का भाव कल के मुकाबले 10 रुपये कम होकर 1,56,590 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है. वहीं, ज्वेलरी बनाने के लिए इस्तेमाल होने वाला 22 कैरेट सोना 1,43,540 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है. फरवरी की शुरुआत में जो सोना 1.60 लाख रुपये के पार चला गया था, वह अब धीरे-धीरे खरीदारों की पहुंच में आ रहा है.

9 फरवरी 2026: सोने की ताजा दरें (प्रति 10 ग्राम)

गोल्ड की शुद्धताआज का भाव (₹)कल का भाव (₹)बदलाव
24 कैरेट (999)₹1,56,590₹1,56,600– ₹10
22 कैरेट (916)₹1,43,540₹1,43,550– ₹10
18 कैरेट (750)₹1,17,440₹1,17,450– ₹10

प्रमुख शहरों में आज सोने का भाव (प्रति 1 ग्राम)

सोने की कीमतों में दिल्ली और चेन्नई जैसे शहरों में मामूली अंतर देखने को मिलता है, जो स्थानीय टैक्स और मेकिंग चार्जेस की वजह से होता है.

शहर24K सोना (आज)22K सोना (आज)18K सोना (आज)
मुंबई₹15,659₹14,354₹11,744
दिल्ली₹15,674₹14,369₹11,759
चेन्नई₹15,730₹14,419₹12,349
कोलकाता₹15,659₹14,354₹11,744
बेंगलुरु₹15,659₹14,354₹11,744

चांदी की कीमतों में कितनी आई कमी?

चांदी खरीदने वालों के लिए भी आज अच्छी खबर है. चांदी की कीमतों में प्रति किलो 100 रुपये की कमी देखी गई है. आज भारत में 1 किलो चांदी का भाव 2,84,900 रुपये है. फरवरी के पहले हफ्ते में चांदी 3.50 लाख रुपये के करीब पहुंच गई थी, जिससे अब यह करीब 18% सस्ती मिल रही है. इंडस्ट्रियल डिमांड और वैश्विक बाजार में डॉलर की स्थिति के कारण चांदी में यह नरमी आई है.

9 फरवरी 2026: चांदी की ताजा दरें

मात्राआज का भाव (₹)कल का भाव (₹)बदलाव
1 किलो चांदी₹2,84,900₹2,85,000– ₹100
100 ग्राम चांदी₹28,490₹28,500– ₹10

प्रमुख शहरों में आज चांदी का भाव (प्रति किलोग्राम)

चांदी की कीमतें आज देश के लगभग सभी बड़े शहरों में एक समान स्तर पर बनी हुई हैं.

शहर10 ग्राम चांदी100 ग्राम चांदी1 किलोग्राम (1 Kg)
मुंबई₹2,849₹28,490₹2,84,900
दिल्ली₹2,849₹28,490₹2,84,900
चेन्नई₹2,849₹28,490₹2,84,900
कोलकाता₹2,849₹28,490₹2,84,900
बेंगलुरु₹2,849₹28,490₹2,84,900

बाजार का आगे का हाल कैसा रहेगा?

विशेषज्ञों के मुताबिक, बाजार में अभी अस्थिरता बनी हुई है. हालांकि कीमतें गिर रही हैं, लेकिन अंतरराष्ट्रीय तनाव और डॉलर की मजबूती इसे कभी भी वापस ऊपर ले जा सकती है. अगर आप निवेश या शादी-ब्याह के लिए खरीदारी की योजना बना रहे हैं, तो इन गिरते दामों पर नजर रखना फायदेमंद हो सकता है. फिलहाल बाजार का रुख गिरावट की ओर है, जो आम खरीदारों के लिए एक राहत भरा संकेत है.

ये भी पढ़ें: पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम जारी, जानें 9 फरवरी को आपके शहर में क्या है नया रेट?

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Soumya Shahdeo

सौम्या शाहदेव ने बैचलर ऑफ़ आर्ट्स इन इंग्लिश लिटरेचर में ग्रेजुएशन किया है और वह इस समय प्रभात खबर डिजिटल के बिजनेस सेक्शन में कॉन्टेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह ज़्यादातर पर्सनल फाइनेंस से जुड़ी खबरें लिखती हैं, जैसे बचत, निवेश, बैंकिंग, लोन और आम लोगों से जुड़े पैसे के फैसलों के बारे में. इसके अलावा, वह बुक रिव्यू भी करती हैं और नई किताबों व लेखकों को पढ़ना-समझना पसंद करती हैं. खाली समय में उन्हें नोवेल्स पढ़ना और ऐसी कहानियाँ पसंद हैं जो लोगों को आगे बढ़ने की प्रेरणा देती हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >