क्या और गिरेंगे सोने-चांदी के दाम? देखें 25 मार्च के लेटेस्ट रेट्स

Aaj Ka Sona Chandi Bhav 25 March 2026: भारतीय सर्राफा बाजार में आज सोने के दाम गिरे हैं और चांदी में मामूली बढ़त हुई है. 25 मार्च 2026 के लिए दिल्ली और मुंबई समेत सभी बड़े शहरों के ताजा भाव जानने क लिए ये आर्टिकल अंत तक पढ़ें.

Aaj Ka Sona Chandi Bhav 25 March 2026: आज 25 मार्च 2026 को भारतीय सर्राफा बाजार में हलचल तेज है. पिछले कुछ दिनों से सोने-चांदी के कीमतों में लगातार गिरावट देखी जा रही है, जिससे निवेशकों और आम खरीदारों के बीच काफी चर्चा है. इंटरनेशनल मार्केट में उथल-पुथल और खास तौर पर अमेरिका-ईरान के बीच अनिश्चितता के माहौल ने कीमतों को प्रभावित किया है. 

हालांकि आपको बता दें कि यहां दिए गए रेट्स कल बाजार बंद होने के समय और आज की शुरुआती स्थिति के आधार पर अपडेट किए गए हैं. 

क्या सोने के दाम में आई बड़ी गिरावट?

जी हां, मार्च के महीने में सोने की कीमतों में भारी कमी आई है. 1 मार्च को 24 कैरेट सोने का भाव 17,309 रुपये प्रति ग्राम था, जो आज गिरकर 14,290 रुपये पर आ गया है. यानी सिर्फ 25 दिनों में सोने के दाम करीब 17% तक टूट चुके हैं. 

सोने का रेट टेबल 25 मार्च 2026:

कैरेटआज का भाव (प्रति 1 ग्राम)कल का भावबदलाव
24 कैरेट₹14,290₹14,291– ₹1
22 कैरेट₹13,099₹13,100– ₹1
18 कैरेट₹10,718₹10,719– ₹1

प्रमुख शहरों में आज सोने का भाव 25 मार्च 2026:

शहर24 कैरेट (1 ग्राम)22 कैरेट (1 ग्राम)18 कैरेट (1 ग्राम)
मुंबई₹14,290₹13,099₹10,718
दिल्ली₹14,305₹13,114₹10,733
चेन्नई₹14,455₹13,249₹11,049
कोलकाता₹14,290₹13,099₹10,718
बेंगलुरु₹14,290₹13,099₹10,718
हैदराबाद₹14,290₹13,099₹10,718
पटना₹14,295₹13,104₹10,723
रांची₹14,198₹13,015₹10,649

चांदी की कीमतों में क्या है आज का अपडेट?

चांदी की चमक भी इस महीने फीकी रही है. महीने की शुरुआत में चांदी 2,95,000 रुपये प्रति किलो के करीब थी, लेकिन आज यह 2,35,100 रुपये पर कारोबार कर रही है. हालांकि, आज मामूली रूप से चांदी की कीमतों में 100 रुपये की बढ़त देखी गई है, जो एक स्थिरता का संकेत दे सकती है. 

चांदी का रेट टेबल 25 मार्च 2026:

वजनआज की कीमतकल की कीमतबदलाव
1 ग्राम₹235.10₹235.00+ ₹0.10
100 ग्राम₹23,510₹23,500+ ₹10
1 किलो₹2,35,100₹2,35,000+ ₹100

प्रमुख शहरों में आज चांदी का भाव 25 मार्च 2026

शहरचांदी (1 किलोग्राम)कल का भावबदलाव
मुंबई₹2,35,100₹2,35,000+ ₹100
दिल्ली₹2,35,100₹2,35,000+ ₹100
चेन्नई₹2,49,900₹2,49,800+ ₹100
कोलकाता₹2,35,100₹2,35,000+ ₹100
बेंगलुरु₹2,35,100₹2,35,000+ ₹100

ये भी पढ़ें: पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें जारी, घर बैठे ऐसे चेक करें रेट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Soumya Shahdeo

सौम्या शाहदेव ने बैचलर ऑफ़ आर्ट्स इन इंग्लिश लिटरेचर में ग्रेजुएशन किया है और वह इस समय प्रभात खबर डिजिटल के बिजनेस सेक्शन में कॉन्टेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह ज़्यादातर पर्सनल फाइनेंस से जुड़ी खबरें लिखती हैं, जैसे बचत, निवेश, बैंकिंग, लोन और आम लोगों से जुड़े पैसे के फैसलों के बारे में. इसके अलावा, वह बुक रिव्यू भी करती हैं और नई किताबों व लेखकों को पढ़ना-समझना पसंद करती हैं. खाली समय में उन्हें नोवेल्स पढ़ना और ऐसी कहानियाँ पसंद हैं जो लोगों को आगे बढ़ने की प्रेरणा देती हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >