लगातार तीसरे दिन बढ़े सोने-चांदी के दाम, चेक करें 22 मई के लेटेस्ट रेट्स

Aaj Ka Sona Chandi Bhav 22 May 2026: ईरान-अमेरिका तनाव के बीच आज लगातार तीसरे दिन चमका सोना-चांदी. जानिए उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड समेत अपने शहर का ताजा भाव.

Aaj Ka Sona Chandi Bhav 22 May 2026: आज 22 मई को लगातार तीसरे दिन सोने के दाम ऊपर गए हैं, जबकि चांदी में भी हल्की तेजी बनी हुई है. अमेरिका-ईरान तनाव और सेफ इनवेस्टमेंट की बढ़ती मांग की वजह से बाजार में उतार-चढ़ाव बना हुआ है. वहीं राहत की बात ये है कि रुपया थोड़ा संभला है, इसलिए घरेलू बाजार में फिलहाल बहुत बड़ी उछाल नहीं दिख रही है. ध्यान रहे कि यहां दिए गए रेट पिछले क्लोजिंग सेशन और आज सुबह के हिसाब से हैं. 

कितना महंगा हुआ सोना?

भारतीय बाजार में आज 24 कैरेट सोने की कीमत में 1 रुपये प्रति ग्राम की मामूली बढ़त दर्ज की गई है, जिससे यह 15,994 रुपये प्रति ग्राम पर पहुंच गया है. वहीं, 22 कैरेट सोने का दाम 14,661 रुपये प्रति ग्राम और 18 कैरेट का दाम 11,996 रुपये प्रति ग्राम चल रहा है. इस महीने 14 मई को सोने ने 16,233 रुपये का अपना उच्चतम स्तर छुआ था, जिसके मुकाबले अभी कीमतें थोड़ी राहत दे रही हैं. 

आज का सोने का रेट

सोने का प्रकारआज का रेटकल का रेटकितना बढ़ा
24 कैरेट₹15,994/g₹15,993+₹1
22 कैरेट₹14,661/g₹14,660+₹1
18 कैरेट₹11,996/g₹11,995+₹1

शहरवार सोने का रेट टेबल (24 कैरेट, प्रति 1 ग्राम)

शहरआज का रेट (22 May)कल का रेट (21 May)कितना घटा/बढ़ा
लखनऊ ₹16,024₹16,023+ ₹1 (बढ़ा)
पटना ₹16,014₹16,013+ ₹1 (बढ़ा)
रांची ₹15,994₹15,993+ ₹1 (बढ़ा)
दिल्ली ₹16,024₹16,023+ ₹1 (बढ़ा)
मुंबई ₹15,994₹15,993+ ₹1 (बढ़ा)
कोलकाता ₹15,994₹15,993+ ₹1 (बढ़ा)

क्या चांदी में भी तेजी जारी?

सोने की ही तरह चांदी के बाजार में भी आज हल्की तेजी का रुख है. आज चांदी की कीमत में 100 रुपये प्रति किलोग्राम की बढ़त देखने को मिली है. इस मामूली उछाल के बाद अब देश में 1 किलोग्राम चांदी की कीमत 2,85,100 रुपये हो गई है, जबकि कल यह 2,85,000 रुपये पर बंद हुई थी. बाजार में आज 1 ग्राम चांदी का भाव 285.10 रुपये चल रहा है.

आज का चांदी का रेट

चांदी का ग्राम आज का रेटकल का रेटकितना बढ़ा
1 ग्राम₹285.10₹285+₹0.10
10 ग्राम₹2,851₹2,850+₹1
1 किलो₹2,85,100₹2,85,000+₹100

शहरवार चांदी का रेट टेबल (प्रति 1 किलोग्राम)

शहरआज का रेट (22 May)कल का रेट (21 May)कितना घटा/बढ़ा
लखनऊ ₹2,85,100₹2,85,000+ ₹100 (बढ़ा)
पटना ₹2,85,100₹2,85,000+ ₹100 (बढ़ा)
रांची ₹2,85,100₹2,85,000+ ₹100 (बढ़ा)
दिल्ली ₹2,85,100₹2,85,000+ ₹100 (बढ़ा)
मुंबई ₹2,85,100₹2,85,000+ ₹100 (बढ़ा)
चेन्नई ₹2,90,100₹2,90,000+ ₹100 (बढ़ा)

ये भी पढ़ें: 22 मई को नहीं ढीली होगी आपकी जेब, दिल्ली से पटना तक स्थिर हैं पेट्रोल-डीजल के दाम

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Soumya shahdeo

सौम्या शाहदेव प्रभात खबर डिजिटल में बिजनेस कंटेंट राइटर हैं. वह शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, टैक्स, सरकारी योजनाओं, बैंकिंग और रोजमर्रा की आर्थिक खबरों को सरल और सटीक भाषा में पाठकों तक पहुंचाती हैं. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो सीधे आम लोगों की जिंदगी और जेब पर असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >