आज फिर महंगे सोना-चांदी, जानें अपने शहर के लेटेस्ट रेट्स

Aaj Ka Sona Chandi Bhav 22 January 2026: शादी-ब्याह के सीजन से पहले सोना-चांदी खरीदने का प्लान है? 22 जनवरी को गोल्ड 1.5 लाख रुपये के पार है और चांदी 3.30 लाख रुपये के करीब पहुंची है. हालांकि ये रेट्स 21 जनवरी बाजार बंद होने के अनुसार हैं. जानिए अपने शहर के ताजा रेट्स क्या है.

Aaj Ka Sona Chandi Bhav 22 January 2026: अगर आप भी आने वाले शादी-ब्याह के सीजन के लिए सोना-चांदी खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो आज की ताजा कीमतों को देखकर शायद आपके होश उड़ सकते हैं. भारतीय सर्राफा बाजार में आज यानी 22 जनवरी को सोने और चांदी की कीमतों ने इतिहास रच दिया है. हालांकि, सर्राफा बाजार सुबह 10 बजे तक खुलती है. इसलिए यहां दिए गये रेट्स 21 जनवरी को बाजार बंद होने के समय के मुताबिक है. गोल्ड ने पहली बार 1,50,000 रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है, वहीं चांदी भी 3.30 लाख रुपये प्रति किलो के करीब पहुंच गई है. पिछले 12 महीनों में सोने की कीमतों में 80% से ज्यादा का उछाल आया है, जो निवेशकों के लिए तो दिवाली जैसा है लेकिन आम खरीदारों के लिए किसी झटके से कम नहीं है.

आज क्या है आज का सोने का रेट?

आज 24 कैरेट गोल्ड 1,56,610 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है. वहीं, जो हम नॉर्मल ज्वेलरी के लिए 22 कैरेट गोल्ड लेते हैं, उसका भाव भी 1.43 लाख रुपये के पार है. पिछले कुछ दिनों से दुनिया भर में जो टेंशन चल रही है, उसकी वजह से सोने के भाव ने अपनी रफ्तार तेज कर ली है.

आज के सोने के भाव (10 ग्राम के लिए):

क्वालिटीआज का रेट (22 Jan)कल का रेट (21 Jan)कितना बढ़ा
24 कैरेट ₹1,56,610₹1,56,600+ ₹10
22 कैरेट ₹1,43,560₹1,43,550+ ₹10
18 कैरेट ₹1,17,460₹1,17,450+ ₹10

आज क्या है आज का चांदी का रेट?

चांदी की कीमत तो सोने से भी तेज भाग रही है. आज 1 किलो चांदी की कीमत 3,30,100 रुपये हो गई है. इस महीने की शुरुआत में ये 2.38 लाख रुपये के आसपास थी. सिर्फ 22 दिनों में इसमें लगभग 38% की तेजी आई है.

आज के चांदी का भाव:

वजनआज की कीमत (22 Jan)कल की कीमत (21 Jan)
1 ग्राम₹330.10₹330
100 ग्राम₹33,010₹33,000
1 किलोग्राम₹3,30,100₹3,30,000

आपके शहर में क्या चल रहा है भाव?

हर शहर का अपना हिसाब होता है. आज सोने और चांदी की कीमतों ने मार्केट में आग लगा दी है. 1.5 लाख रुपये के ऊपर निकलते ही गोल्ड अब एक लग्जरी आइटम बन चुका है. अगर आप आज खरीदारी करने जा रहे हैं, तो देख लीजिए आपके शहर में क्या भाव चल रहा है.

सोने का रेट है आपके शहर में (1 ग्राम के लिए)

सोने की कीमतें हर शहर में वहां के टैक्स और डिमांड के हिसाब से थोड़ी अलग होती हैं. चेन्नई में आज सोना सबसे टॉप पर चल रहा है.

शहर24K गोल्ड (आज)22K गोल्ड (आज)18K गोल्ड (आज)
चेन्नई₹15,727₹14,416₹11,951
दिल्ली₹15,676₹14,371₹11,761
मुंबई₹15,661₹14,356₹11,746
कोलकाता₹15,661₹14,356₹11,746
बैंगलोर₹15,661₹14,356₹11,746

चांदी का रेट है आपके शहर में

चांदी की कीमत ने भी आज जबरदस्त उछाल मारा है. चेन्नई में चांदी का भाव बाकी शहरों के मुकाबले काफी ज्यादा है.

शहर10 ग्राम चांदी100 ग्राम चांदी1 किलोग्राम (1 Kg)
चेन्नई₹3,451₹34,510₹3,45,100
मुंबई₹3,301₹33,010₹3,30,100
दिल्ली₹3,301₹33,010₹3,30,100
कोलकाता₹3,301₹33,010₹3,30,100
बैंगलोर₹3,301₹33,010₹3,30,100

इतना महंगा क्यों हो रहा है सब कुछ?

ग्लोबल टेंशन की वजह से लोग अपना पैसा सुरक्षित रखने के लिए सोना खरीद रहे हैं. जब डिमांड बहुत ज्यादा होती है और सप्लाई कम, तो भाव आसमान छूने लगते हैं. ऊपर से इंडिया में शादियों का सीजन आने वाला है, तो लोग पहले ही जमकर खरीदारी कर रहे हैं जिससे रेट और बढ़ रहे हैं.

ये भी पढ़ें: आज पेट्रोल-डीजल सस्ता या महंगा? यहां देखें दिल्ली से पटना तक के सभी शहरों के रेट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Soumya Shahdeo

सौम्या शाहदेव ने बैचलर ऑफ़ आर्ट्स इन इंग्लिश लिटरेचर में ग्रेजुएशन किया है और वह इस समय प्रभात खबर डिजिटल के बिजनेस सेक्शन में कॉन्टेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह ज़्यादातर पर्सनल फाइनेंस से जुड़ी खबरें लिखती हैं, जैसे बचत, निवेश, बैंकिंग, लोन और आम लोगों से जुड़े पैसे के फैसलों के बारे में. इसके अलावा, वह बुक रिव्यू भी करती हैं और नई किताबों व लेखकों को पढ़ना-समझना पसंद करती हैं. खाली समय में उन्हें नोवेल्स पढ़ना और ऐसी कहानियाँ पसंद हैं जो लोगों को आगे बढ़ने की प्रेरणा देती हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >