इन शहरों में सोना हुआ सस्ता, चांदी भी ₹100 नीचे, जानें 16 सितंबर का नया भाव

Aaj Ka Sona Chandi Bhav: 16 सितंबर के ताजा सोना-चांदी भाव जारी हो गए हैं. जानें 24 कैरेट सोना और 1 किलो चांदी के शहरवार रेट क्या हैं.

Aaj Ka Sona Chandi Bhav: अगर आप त्योहारों या शादी-ब्याह के लिए सोना-चांदी खरीदने की सोच रहे हैं, तो आज सर्राफा बाजार से आपके लिए राहत भरी खबर है. 16 सितंबर को सोने और चांदी दोनों के दामों में मामूली गिरावट देखने को मिली है. हालांकि आपको बता दें कि यहां दिए गए रेट्स पिछले कारोबारी सत्र के क्लोजिंग और आज के ताजा रुझानों के आधार पर हैं.

आज सोने की चाल कैसी रही?

24 कैरेट (99.9% शुद्धता) सोना ₹1 प्रति ग्राम सस्ता होकर ₹15,316 पर आ गया है. यानी 10 ग्राम सोने का भाव आज ₹1,53,160 है. वहीं, गहनों में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाला 22 कैरेट सोना ₹14,039 प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोना ₹11,487 प्रति ग्राम पर बिक रहा है.

शहरवार सोने के भाव (प्रति 1 ग्राम): 

शहर  आज का रेट (24 कैरेट)कल का रेट (24 कैरेट)बदलाव (घटा/बढ़ा)
रांची ₹15,316₹15,317₹1 घटा
पटना ₹15,321₹15,322₹1 घटा
लखनऊ  ₹15,331₹15,332₹1 घटा
दिल्ली  ₹15,331₹15,332₹1 घटा
मुंबई  ₹15,316₹15,317₹1 घटा
कोलकाता  ₹15,316₹15,317₹1 घटा

(नोट: यह रेट बिना GST और मेकिंग चार्ज के हैं.)

चांदी के रेट में कितनी नरमी आई?

चांदी में भी आज हल्की सुस्ती दर्ज की गई है. आज चांदी का भाव ₹244.90 प्रति ग्राम यानी ₹2,44,900 प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया है, जो कल से ₹100 प्रति किलो सस्ता है. 

शहरवार चांदी के भाव (प्रति 1 किलोग्राम)

शहर  आज का रेट (1 KG)कल का रेट (1 KG)बदलाव (घटा/बढ़ा)
रांची  ₹2,44,900₹2,45,000₹100 घटा
पटना  ₹2,44,900₹2,45,000₹100 घटा
लखनऊ  ₹2,44,900₹2,45,000₹100 घटा
दिल्ली ₹2,44,900₹2,45,000₹100 घटा
मुंबई ₹2,44,900₹2,45,000₹100 घटा
चेन्नई  ₹2,49,900₹2,50,000₹100 घटा

ये भी पढ़ें: Gold Price: 5 हफ्ते के सबसे निचले स्तर पर पहुंचा सोना, ₹1000 हुआ सस्ता

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By सौम्या शाहदेव

सौम्या शाहदेव प्रभात खबर डिजिटल में बिजनेस कंटेंट राइटर हैं. वह शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, टैक्स, सरकारी योजनाओं, बैंकिंग और रोजमर्रा की आर्थिक खबरों को सरल और सटीक भाषा में पाठकों तक पहुंचाती हैं. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो सीधे आम लोगों की जिंदगी और जेब पर असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >