सोने-चांदी की कीमतों में आई गिरावट, जानें 16 फरवरी के ताजा भाव

Aaj Ka Sona Chandi Bhav 16 February 2026: 16 फरवरी 2026 को सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है. जानिए अपने शहर के ताजा सोने-चांदी के रेट और देखें कि क्या आज खरीदारी करना सही रहेगा या नहीं.

Aaj Ka Sona Chandi Bhav 16 February 2026: आज सोमवार, 16 फरवरी 2026 को भारतीय सर्राफा बाजार में हलचल देखने को मिल रही है. फरवरी के महीने में अब तक की भारी गिरावट के बाद आज बाजार में स्थिरता और मामूली उतार-चढ़ाव दर्ज किया गया है. हालांकि आपको बता दें कि, यहां दिए गए रेट कल बाजार बंद होने के समय और आज की शुरुआती स्थिति के अनुसार हैं.

Aaj Ka Sona Chandi Bhav: क्या आज सोने की चमक फीकी पड़ी है?

आज सोने की कीमतों में कल के मुकाबले मामूली गिरावट देखी गई है. 24 कैरेट सोना आज 15,774 रुपये प्रति ग्राम पर ट्रेड कर रहा है. वहीं 22 कैरेट सोने का भाव 14,459 रुपये प्रति ग्राम है. पिछले 15 दिनों में सोना लगभग 1.76% सस्ता हुआ है, जो उन लोगों के लिए अच्छा मौका हो सकता है जो खरीदारी की योजना बना रहे हैं.

सोने का ताजा भाव (16 फरवरी 2026):

कैरेटआज का भाव (प्रति 1 ग्राम)कल का भाव (15 Feb)बदलाव
24 कैरेट₹15,774₹15,775– ₹1
22 कैरेट₹14,459₹14,460– ₹1
18 कैरेट₹11,830₹11,831– ₹1

प्रमुख शहरों में सोने के रेट (प्रति 1 ग्राम):

शहर24 कैरेट सोना22 कैरेट सोना18 कैरेट सोना
चेन्नई₹15,883₹14,559₹12,449
मुंबई₹15,774₹14,459₹11,830
दिल्ली₹15,789₹14,474₹11,845
कोलकाता₹15,774₹14,459₹11,830
बेंगलुरु₹15,774₹14,459₹11,830
हैदराबाद₹15,774₹14,459₹11,830
केरल₹15,774₹14,459₹11,830

Aaj Ka Sona Chandi Bhav: चांदी की कीमतों में कितनी आई गिरावट?

चांदी के निवेशकों के लिए फरवरी का महीना काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा है. जनवरी में 4 लाख रुपये प्रति किलो का आंकड़ा छूने वाली चांदी अब काफी नीचे आ चुकी है. आज चांदी 274.90 रुपये प्रति ग्राम पर बिक रही है. पिछले 24 घंटों में प्रति किलोग्राम पर करीब 100 रुपये की कमी आई है.

चांदी का ताजा भाव (16 फरवरी 2026):

मात्राआज का भावकल का भाव (15 Feb)गिरावट
1 ग्राम₹274.90₹275₹0.10
10 ग्राम₹2,749₹2,750₹1
100 ग्राम₹27,490₹27,500₹10
1 किलोग्राम₹2,74,900₹2,75,000₹100

प्रमुख शहरों में चांदी के रेट (प्रति 1 किलोग्राम):

शहरचांदी का भाव (1 Kg)
चेन्नई₹2,79,900
मुंबई₹2,74,900
दिल्ली₹2,74,900
कोलकाता₹2,74,900
बेंगलुरु₹2,74,900
हैदराबाद₹2,79,900
केरल₹2,79,900

ये भी पढ़ें: पेट्रोल-डीजल के लेटेस्ट रेट्स जारी, जानें 16 फरवरी को आपके शहर में क्या है रेट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Soumya Shahdeo

सौम्या शाहदेव ने बैचलर ऑफ़ आर्ट्स इन इंग्लिश लिटरेचर में ग्रेजुएशन किया है और वह इस समय प्रभात खबर डिजिटल के बिजनेस सेक्शन में कॉन्टेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह ज़्यादातर पर्सनल फाइनेंस से जुड़ी खबरें लिखती हैं, जैसे बचत, निवेश, बैंकिंग, लोन और आम लोगों से जुड़े पैसे के फैसलों के बारे में. इसके अलावा, वह बुक रिव्यू भी करती हैं और नई किताबों व लेखकों को पढ़ना-समझना पसंद करती हैं. खाली समय में उन्हें नोवेल्स पढ़ना और ऐसी कहानियाँ पसंद हैं जो लोगों को आगे बढ़ने की प्रेरणा देती हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >