14 मार्च को सोना-चांदी में गिरावट, जानें अपने शहर के लेटेस्ट रेट्स

Aaj Ka Sona Chandi Bhav 14 March 2026: मार्च के शुरुआती भावों से सोने की कीमतों में करीब 7% तक की बड़ी गिरावट आई है. क्या 14 मार्च 2026 को सोना और चांदी खरीदना आपके लिए सबसे सही मौका साबित हो सकता है? जानिए दिल्ली, मुंबई, पटना और रांची समेत देश के प्रमुख शहरों के सोने-चांदी के लाइव रेट्स और बाजार के उतार-चढ़ाव का पूरा हाल क्या है.

Aaj Ka Sona Chandi Bhav 14 March 2026: आज 14 मार्च 2026 को भारतीय सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है. वैश्विक बाजारों में जारी उथल-पुथल और ईरान-इजराइल तनाव के बीच निवेशकों के रुख में आए बदलाव के कारण कीमतों में यह कमी देखी जा रही है. हालांकि, यहां दिए गए रेट कल बाजार बंद होने के समय और आज के शुरुआती रुझानों के आधार पर दिए गए हैं.

आज सोने का भाव क्या है?

आज सोने की कीमतों में मामूली गिरावट देखी गई है. 24 कैरेट सोना 16,068 रुपये प्रति ग्राम पर कारोबार कर रहा है. वहीं, 22 कैरेट सोना 14,729 रुपये प्रति ग्राम पर आ गया है. इस महीने की शुरुआत के मुकाबले सोने के दाम में करीब 7% की बड़ी गिरावट आ चुकी है, जो खरीदारों के लिए एक राहत की खबर हो सकती है.

भारत में सोने की दरें 14 मार्च 2026:

सोने की शुद्धताप्रति 1 ग्रामप्रति 10 ग्रामकल से बदलाव
24 कैरेट ₹16,068₹1,60,680– ₹1
22 कैरेट  ₹14,729₹1,47,290– ₹1
18 कैरेट  ₹12,051₹1,20,510– ₹1

आज सोने का शहर वार भाव:

शहर24 कैरट सोना (प्रति 1 ग्राम)22 कैरट सोना (प्रति 1 ग्राम)18 कैरट सोना (प्रति 1 ग्राम)
चेन्नई₹16,255₹14,899₹12,549
मुंबई₹16,068₹14,729₹12,051
दिल्ली₹16,083₹14,744₹12,066
कोलकाता₹16,068₹14,729₹12,051
बेंगलुरु₹16,068₹14,729₹12,051
हैदराबाद₹16,068₹14,729₹12,051
पटना₹16,073₹14,734₹12,056
रांची₹16,287  ₹14,930₹12,215 

चांदी की कीमतों में कितनी आई गिरावट?

चांदी की बात करें तो इसके दाम भी आज गिरे हैं. 1 किलो चांदी की कीमत अब 2,79,800 रुपये के स्तर पर है. इंडस्ट्रियल डिमांड और वैश्विक अनिश्चितता के चलते चांदी में भी इस महीने लगातार उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है. आज चांदी 100 रुपये प्रति किलो सस्ती हुई है.

भारत में चांदी की दरें 14 मार्च 2026:

वजनआज का भावकल का भावबदलाव
1 ग्राम₹279.80₹279.90– ₹0.10
100 ग्राम₹27,980₹27,990– ₹10
1 किलोग्राम₹2,79,800₹2,79,900– ₹100

आज चांदी का शहर वार भाव:

शहरचांदी (प्रति 10 ग्राम)चांदी (प्रति 100 ग्राम)चांदी (प्रति 1 किलोग्राम)
चेन्नई₹2,899₹28,990₹2,89,900
मुंबई₹2,798₹27,980₹2,79,800
दिल्ली₹2,799₹27,990₹2,79,900
कोलकाता₹2,799₹27,990₹2,79,900
बेंगलुरु₹2,799₹27,990₹2,79,900
पटना₹2,799₹27,990₹2,79,900
रांची₹2,900₹29,000₹2,90,000

ये भी पढ़ें: पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी, जानें 14 मार्च को क्या हैं आपके शहर के ताजा रेट्स

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Soumya shahdeo

सौम्या शाहदेव प्रभात खबर डिजिटल में बिजनेस कंटेंट राइटर हैं. वह शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, टैक्स, सरकारी योजनाओं, बैंकिंग और रोजमर्रा की आर्थिक खबरों को सरल और सटीक भाषा में पाठकों तक पहुंचाती हैं. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो सीधे आम लोगों की जिंदगी और जेब पर असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >