आज से Tatkal टिकट बुकिंग में नया नियम, बिना आधार OTP अब नहीं मिलेगा टिकट

Tatkal Ticket Booking 2025: IRCTC ने आज से Tatkal टिकट बुकिंग के लिए आधार आधारित OTP वेरिफिकेशन अनिवार्य कर दिया है. अब टिकट सिर्फ उन्हीं यात्रियों को मिलेगा जिनका IRCTC खाता आधार से जुड़ा है. OTP केवल आधार से जुड़े मोबाइल नंबर पर ही भेजा जाएगा.

Tatkal Ticket Booking 2025: IRCTC ने Tatkal टिकट बुकिंग में बड़ा बदलाव कर दिया है, जो आज से प्रभावी हो गया है. अब Tatkal टिकट बुक करने के लिए आधार से जुड़ा मोबाइल नंबर अनिवार्य होगा, जिस पर OTP आएगा. यदि आपने IRCTC खाते को अपने आधार से लिंक नहीं किया है, तो आप आज से Tatkal टिकट बुक नहीं कर पाएंगे.

नया नियम क्यों लागू किया गया?

IRCTC के इस कदम का उद्देश्य तत्काल बुकिंग प्रक्रिया में पारदर्शिता बढ़ाना, एजेंटों द्वारा होने वाले दुरुपयोग को रोकना, और यात्रियों की पहचान को पुख्ता करना है. अक्सर एजेंट Bulk बुकिंग कर लेते थे, जिससे आम यात्रियों को टिकट नहीं मिल पाते थे. अब केवल वही यात्री Tatkal टिकट बुक कर सकेंगे जिनकी पहचान आधार के ज़रिए सत्यापित हुई है.

OTP सिर्फ आधार से जुड़े नंबर पर ही आएगा

अब टिकट बुक करते समय OTP केवल उसी मोबाइल नंबर पर भेजा जाएगा जो आपके आधार से जुड़ा है. इसलिए सुनिश्चित करें कि आधार में मोबाइल नंबर अपडेट हो और वह फोन आपके पास हो.

IRCTC खाते को आधार से ऐसे करें लिंक

  1. IRCTC की साइट पर लॉग इन करें
  2. “My Account” > “Link Your Aadhaar” पर क्लिक करें
  3. नाम और 12 अंकों का आधार नंबर भरें
  4. सहमति बॉक्स टिक करें और “Send OTP” दबाएं
  5. OTP दर्ज करें और “Verify” व “Update” पर क्लिक करें
Tatkal टिकट बुकिंग को लेकर रेल मंत्रालय ने नए दिशा-निर्देश जारी किए

Also Read: 8 करोड़ लोगों की रोजी-रोटी पर संकट, SBI ने अमेरिका से दूध आयात को बताया खतरनाक सौदा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek Pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले 2 वर्षों से प्रभात खबर (Prabhat Khabar) में डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता के प्रतिष्ठित संस्थान 'दादा माखनलाल की बगिया' यानी माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल (MCU) से मीडिया की बारीकियां सीखीं और अपनी शैक्षणिक योग्यता पूरी की है। अभिषेक को वित्तीय जगत (Financial Sector) और बाजार की गहरी समझ है। वे नियमित रूप से स्टॉक मार्केट (Stock Market), पर्सनल फाइनेंस, बजट और बैंकिंग जैसे जटिल विषयों पर गहन शोध के साथ विश्लेषणात्मक लेख लिखते हैं। इसके अतिरिक्त, इंडस्ट्री न्यूज, MSME सेक्टर, एग्रीकल्चर (कृषि) और केंद्र व राज्य सरकार की सरकारी योजनाओं (Sarkari Yojana) का प्रभावी विश्लेषण उनके लेखन के मुख्य क्षेत्र हैं। आम जनमानस से जुड़ी यूटिलिटी (Utility) खबरों और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज को पाठकों तक पहुँचाने में उनकी विशेष रुचि है। तथ्यों की सटीकता और सरल भाषा अभिषेक के लेखन की पहचान है, जिसका उद्देश्य पाठकों को हर महत्वपूर्ण बदलाव के प्रति जागरूक और सशक्त बनाना है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >